फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   animals caught

Sant Kabir Nagar News: डीएम ने दिखाई सख्ती तो एक दिन में पकड़े 534 छुट्टा पशु

Wed, 20 Dec 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 20 Dec 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
animals caught
पशुओ को पकड़ कर गौशाला पहुंचाते कर्मचारी।संवाद
पशुओं को पकड़कर भेजा गया गोशाला, 54 पशु केंद्र हैं संचालित, पशुओं के रहने की है व्यवस्था
विज्ञापन

फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। शासन ने सड़कों पर घूम रहे छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजने के निर्देश दिए हैं। पर विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से छुट्टा पशु सड़कों से लगायत खेतों में विचरण कर रहे हैं। इधर, डीएम ने सख्ती दिखाई तो एक दिन में 534 छुट्टा पशु पकड़े गए और उन्हें गोशाला में रखा गया।
शहर से लेकर गांव तक छुट्टा पशु धमाचौकड़ी मचा रहे हैं। शहर में तो छुट्टा पशु बीच सड़क पर ही बैठ जा रहे हैं। इससे आवागमन में समस्या हो रही है। ग्रामीण अंचलों में छुट्टा पशु खेतों में पहुंच जा रहे हैं। फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

इधर, डीएम ने सख्ती दिखाई तो जिले में घूम रहे 534 छुट़्टा पशुओ को ब्लॉक व पशु विभाग के कर्मचारियों ने पकड़कर गोशाला भेजवाया। इसमें खलीलाबाद ब्लॉक में 164, बघौली ब्लॉक में 41, सेमरियावां ब्लॉक आठ, मेंहदावल में 80, सांथा में 26, बेलहर कलां में 39, नाथनगर में 81, हैंसर बाजार में 63, पौली में 32 पशु पकड़े गए हैं। इन्हें गोशाला में भेजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, खलीलाबाद शहर में अभियान नहीं चल रहा है। इससे पशु सड़कों पर धमाचौकड़ी मचा रहे हैं। वैसे जिले में 54 पशु गोशालाएं बनी हैं। जहां पर पशुओं को संरक्षित रखने के सभी उपाय हैं। इन पशुओं को चारा आदि ग्राम पंचायत की देखरेख में दिया जा रहा है।


छुट्टा पशु ने ली थी दो किसानों की जान
धनघटा क्षेत्र के चपरापूर्वी गांव में अक्तूबर माह में छुट्टा पशु ने दो किसानों की जान ले ली थी। खेत में काम कर रहे किसान को छुट्टा पशु ने पटककर मार डाला था। इसी तरह से खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास पर एक महिला को सांड़ ने पीछे से पटक दिया था। इससे महिला की कमर में चोट लग गई थी और वह छह माह तक बेड से उतर नहीं पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed