{"_id":"61d1dcfbbf000500bc609d65","slug":"angry-villagers-protested-against-the-standardless-construction-of-the-school-khalilabad-news-gkp4222250139","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय के मानकविहीन निर्माण से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय के मानकविहीन निर्माण से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया
विज्ञापन

- नियमानुसार कार्य नहीं होने पर डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर (संतकबीरनगर)। क्षेत्र के ग्राम कुल्हडियां में प्राथमिक विद्यालय का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य में मानक विहीन सामग्री इस्तेमाल करने के नाराज ग्रामीणों ने रविवार को कार्य स्थल पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रशासन से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
प्रदर्शन कर रहे समीउल्लाह खां पूर्व प्रधान, हरकेश गुप्ता, राम अवतार यादव, राम नरेश यादव, कुलदीप शर्मा, राजेश यादव, गुड्डू विश्वकर्मा, रामजतन ,शहजादे, मुस्तकीम आदि ने कहा कि विद्यालय निर्माण को मानक के अनुसार नहीं बनवाया जा रहा है। इसमें जो सामग्री इस्तेमाल की जा रही वह खराब है। बालू, सीमेंट मानक के अनुसार नहीं मिलाया जा रहा है। दीवार की नींव भी नीचे नहीं है। जमीन से ही दीवार उठा दी गई है, जिससे विद्यालय भवन कमजोर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मानक के अनुसार कार्य नहीं हुआ तो डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी बेलहर जनार्दन यादव ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय कुल्हडिया में निर्माण कार्य अगर मानक विहीन हो रहा है तो दोषी के खिलाफ कार्रवाई किया जाएगा। भवन का निर्माण बेहतर तरीके से कराया जाएगा।