फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Angry villagers demonstrated over non-removal of transformer

Sant Kabir Nagar News: ट्रांसफाॅर्मर न हटाने पर आक्रोशित ग्रामीणोंं ने किया प्रदर्शन

Thu, 04 Jan 2024 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 04 Jan 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Angry villagers demonstrated over non-removal of transformer
धनघटा। महुली क्षेत्र के ग्राम सिसवनिया में एक मकान परिसर में लगे ट्रांसफाॅर्मर को हटाने के लिए ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इससे नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया और ट्रांसफाॅर्मर हटाने की मांग की।
विज्ञापन

गांव के नागेंद्र, वीरेंद्र, रामजीत, सत्येंद्र, छोटू, सुरेमन, शांति देवी आदि ने कहा कि बिजली निगम मनमाना रवैया अपना रहा है। एक मकान परिसर में ट्रांसफाॅर्मर को वर्षों पूर्व बिजली निगम ने बिना अनुमति के लगा दिया। अब उसे हटाने के लिए दर-दर का चक्कर लगाने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व गांव के लक्ष्मन सिंह ने एसडीएम को लिखित शिकायत कर उन्हें निदान कराने की बात कही। गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने एसडीओ विद्युत को तत्काल मौके पर जाकर जनहित सुरक्षा के मद्देनजर निपटारा कराने के लिए निर्देशित किया था। लक्ष्मन सिंह का कहना है कि एसडीएम की आदेशित चिट्ठी को लेने से एसडीओ विद्युत इन्कार करते हुए मानने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार ट्रांसफाॅर्मर दरवाजे के पास होने से गांव की अधिक आबादी को खतरा बना रहता है। जान जोखिम में रहता है। ग्रामीणों ने उसे जल्द से जल्द हटाने की मांग की है।

इस संबंध में एसडीओ पंकज कुमार का कहना है कि ट्रासफाॅर्मर पहले से लगा हुआ है। लोगों ने दीवार बाद में चलाई है। अगर ट्रांसफाॅर्मर हटवाना है तो उसका एस्टीमेट बनवा लें और उसकी रकम जमा कर दें तो ट्रासफाॅर्मर हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed