फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   angry villagers cause of meat perty

धार्मिक स्थल में मीट पार्टी करने से गुस्साए ग्रामीण, भागे ब्लॉक कर्मी

Mon, 21 Feb 2022 11:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
angry villagers cause of meat perty
धार्मिक स्थल में मीट पार्टी करने से गुस्साए ग्रामीण, भागे ब्लॉक कर्मी
विज्ञापन

- ग्रामीणों ने संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के अलीनगर पंचायत भवन परिसर स्थित धार्मिक स्थल में रविवार देर शाम कुछ ब्लॉक कर्मी मीट पार्टी कर रहे थे। इसकी सूचना पर ग्रामीण जुट गए। लोगों की भीड़ देख ब्लॉक कर्मी लग्जरी गाड़ियों से भाग निकले। इसे लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने संबंधित ब्लॉक कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।

अलीनगर गांव में पंचायत भवन बना हुआ है। परिसर में धार्मिक स्थल स्थित है। पंचायत भवन कार्यालय की चाबी संबंधित सचिव के पास काफी दिनों से है। जिसमें सचिव का निजी सहयोगी कर्मी रात्रि निवास करता है। गांव के रहने वाले सुधाकर शुक्ला और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि रविवार देर शाम प्राइवेट कर्मी के साथ ब्लॉक के अन्य कर्मचारी मीट पार्टी कर रहे हैं। धार्मिक स्थल होने की वजह से ग्रामीण आहत हो गए। इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों को हो गई। मौके पर ग्रामीणों के साथ वह पंचायत भवन पहुंचे और आपत्ति जताई। सुधाकर का आरोप है कि ब्लाक कर्मियों ने पहले तो बहस की, लेकिन ग्रामीणों को आक्रोशित होता देखकर ब्लॉक कर्मी दो लग्जरी गाड़ियों से भाग निकले। सोमवार को ग्रामीण एक बार पुन: पंचायत भवन पर जुटे। संबंधित ब्लाक कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हैरत की बात यह है कि इतना सब कुछ होने के बावजूद भी ब्लॉक के जिम्मेदार इस तरह की जानकारी से अनभिज्ञ बने हुए हैं। मामले को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में पूछने पर ग्राम प्रधान संजय ने बताया कि अभी वे बाहर हैं। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी दी है। पंचायत भवन मे पंचायत सचिव का निवास कक्ष भी है। जिसकी चाबी पंचायत सचिव के पास रहती है। सचिव से इस संबंध में वार्ता की जाएगी। बीडीओ अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रकरण की जानकारी हुई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed