फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Angered by the complaint against Pradhan, the villagers demonstrated

Sant Kabir Nagar News: प्रधान के खिलाफ शिकायत से नाराज गांववालों ने किया प्रदर्शन

Sat, 22 Jun 2024 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 22 Jun 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Angered by the complaint against Pradhan, the villagers demonstrated
- सेमरियावां ब्लाॅक के सिसवा तालिब का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।

सेमरियावां। ब्लाॅक के ग्राम पंचायत सिसवा तालिब में ग्राम प्रधान के खिलाफ शिकायत करने से नाराज गांव वालों ने प्रदर्शन किया। गांव के दो लोगों ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर ग्राम प्रधान पर विकास कार्य में अनियमितता का आरोप लगाया है।

गांव के कमरूद्दीन, निसार अहमद, नासिर अली, नासिर हुसैन, फूलचंद विश्वकर्मा, अलीमुल्लाह सिद्दीकी, कल्पनाथ, जमीर अहमद आदि ने बताया कि ग्राम प्रधान निरंतर विकास कर रहा है। कुछ लोग कमीशन के चक्कर में इस तरह की शिकायतें करके गांव का विकास अवरूद्ध करना चाहते हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शमसुद्दीन ने कहा कि गांव का अपेक्षित विकास किया जा रहा है। कुछ लोग चुनावी रंजिश के चलते बेबुनियाद आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराकर छवि धूमिल कर व गांव के विकास में बाधा डालने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed