{"_id":"57e95d294f1c1b073d573c45","slug":"anganwadi-workers-gone-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ता धरना देकर लखनऊ गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता धरना देकर लखनऊ गईं
sant kabir nagar
Updated Mon, 26 Sep 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य कर्मचारी घोषित करने समेत कई मांगों को लेकर बाल विकास परियोजना कार्यालय खलीलाबाद पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना सोमवार को भी धरना जारी रहा। कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने प्रदेश व केंद्र सरकार को जमकर कोसा और कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी आंदोलन चलता रहेगा। शाम को कार्यकर्ता लखनऊ रवाना हुईं, जहां 27 सितंबर को धरना-प्रदर्शन करेंगी।
ब्लॉक अध्यक्ष सरोज सिंह ने कहा कि सरकार उनकी मांगो को नहीं मान रहीं है। जब तक राज्य कर्मचारी का दर्जा और मानदेय नहीं बढ़ाया जाता है तब तक यह धरना जारी रहेगा। लगातार आंदोलन के बाद भी सरकार चुप है। यही नहीं उत्पीड़न की कार्रवाई भी कर रही है, इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो हर स्तर पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।
उन्होंने सभी से आग्रह किया कि लखनऊ में होने वाले प्रदर्शन में शामिल हो। धरने का संचालन विमला शर्मा ने किया। इस अवसर पर विजय लक्ष्मी गौड़, विमला शर्मा, आशा वर्मा, प्रेमलता, सरोज, मालती, अशोक, दिलीप उपाध्याय समेत अन्य मौजूद रहे।