फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Anganwadi workers criticized the government

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार को कोसा

Sun, 25 Sep 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sun, 25 Sep 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers criticized the government
प्रदर्शन किया । - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
राज्य कर्मचारी घोषित करने व 18 हजार रुपये मानदेय दिए जाने की मांग को लेकर जिले के सभी बाल विकास परियोजना कार्यालयों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का शनिवार को धरना जारी रहा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के धरने के 23 दिन उन्होंने प्रदेश व केंद्र सरकार को जमकर कोसा।       
विज्ञापन

खलीलाबाद बाल विकास परियोजना कार्यालय पर धरने का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष सरोज सिंह ने करते हुए कहा कि सरकार उनकी मांगो को नहीं मान रहीं है। जब तक राज्य कर्मचारी का दर्जा और मानदेय नहीं बढ़ाया जाता है तब तक यह धरना जारी रहेगा। धरने का संचालन विमला शर्मा ने किया। इस अवसर पर विजय लक्ष्मी गौड़, विमला शर्मा, आशा वर्मा, प्रेमलता, सरोज, मालती, अशोक, दिलीप उपाध्याय समेत अन्य मौजूद रहे। इसी तरह से बघौली परियोजना कार्यलय पर हुए धरना में ब्लाक अध्यक्ष विमला राय ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार मांगों की उपेक्षा कर रही है। यदि मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान नीरू मिश्रा, राजेश्वरी, सरस्वती देवी, गंगोत्री, रेखा, मंजू पांडेय, कमलावती आदि उपस्थित रहीं। नाथनगर ब्लॉक के  सीडीपीओ कार्यालय पर ब्लॉक अध्यक्ष रानी देवी के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने धरना देते हुए प्रदेश सरकार और बाल विकास परियोजना निदेशक के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बीना श्रीवास्तव, चंद्रकला द्विवेदी, शांती देवी, तारा त्रिपाठी, चंद्रमुखी, शशिकला, अन्नपूर्ण, सुमित्रा पांडेय, शिवमती यादव, सुशीला त्रिपाठी, विंदू मौर्या, उषा वर्मा, रूमा देवी, सुधा मौर्या, प्रेमा देवी, सुशीला पांडेय, विंदू देवी, उमा मिश्रा, कृष्णवती, कुमुद प्रभा आदि मौजूद रही। विकास परियोजना बेलहर कलां कार्यालय पर आंगनबाडी कार्यकर्ताओं का धरना जारी रहा। ब्लाक अध्यक्ष मांडवी मिश्रा ने कहा कि लगातार धरना दिया जा रहा पर सरकार उनकी मांगो को नहीं मान रही है। जब तक राज्य कर्मचारी का दर्जा और मानदेय नहीं बढ़ाया जाता है तब तक यह धरना जारी रहेगा धरना संचालन बनारसी चौधरी ने किया। इस अवसर पर पुष्पा देवी, कुस्मा देवी, माधुरी देवी, संध्या देवी, सुमन जायसवाल, शीला देवी, अमरावती, कुमकुम, तारा देवी, सुनीता देवी, चन्द्रकला, माया पाण्डेय, अन्जनी देवी, सहित आंगनबाडी मौजूद रही। इसी तरह से सेमरियावां, सांथा, मेंहदावल, पौली, हैंसर में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed