फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   an youngster taken in custody

सामूहिक दुष्कर्म का आरोपित किशोर भेजा गया बाल कारागार

Mon, 02 May 2022 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
an youngster taken in custody
सामूहिक दुष्कर्म का आरोपित किशोर भेजा गया बाल कारागार
विज्ञापन

आठ अप्रैल को किशोरी को अपहृत कर दो सगे भाइयों ने किया था दुष्कर्म
पीड़ित मां ने आरोपित दोनों भाइयों पर दर्ज कराया था सामूहिक दुष्कर्म का केस
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले के एक आरोपित किशोर को सोमवार को पुलिस ने अभिरक्षा में लिया। पुलिस ने आरोपित किशोर को किशोर न्याय बोर्ड संतकबीरनगर के समक्ष पेश किया। किशोर न्याय बोर्ड ने आरोपित को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए बाल कारागार बस्ती भेजवा दिया।

एसएसआई राकेश मिश्र ने बताया कि आठ अप्रैल को अपराह्न तीन बजे दो सगी बहनें 11 वर्षीय और 14 वर्षीय नित्य क्रिया के लिए नहर पर गई थीं। आरोप है कि उसी दौरान गांव के ही रहने वाले दो सगे भाई बाइक से पहुंच गए। 14 वर्षीय किशोरी को जबरिया बाइक पर बैठा लिए और भाग गए। इस दौरान दोनों बहनों ने विरोध भी किया, लेकिन जानमाल की धमकी देकर 14 वर्षीय किशोरी को लेकर चले गए। छोटी बहन ने घर पहुंच कर घटना की जानकारी दी। उसके बाद परिजनों ने बड़ी बेटी की काफी तलाश की लेकिन पता नहीं चला। रात में पीड़ित 14 वर्षीय किशोरी रोती-बिलखती घर पहुंची और आपबीती बताई। आरोप है कि गांव के रहने वाले दोनों आरोपित सगे भाई सुनसान बगीचे में ले जाकर उससे दुष्कर्म किए। पीड़ित मां की तहरीर पर 12 अप्रैल को दोनों सगे भाइयों पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया था। सूचना पर खलीलाबाद रेलवे स्टेशन रोड से 16 वर्षीय आरोपित को पुलिस ने अभिरक्षा में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया। किशोर न्याय बोर्ड ने न्यायिक अभिरक्षा में लेकर आरोपित को राजकीय संप्रेषण गृह किशोर बस्ती भेजवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed