फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   an woman molestated

पति को बचाने गई महिला से की छेड़खानी

Fri, 20 Aug 2021 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
an woman molestated
पति को बचाने गई महिला से की छेड़खानी
विज्ञापन

पांच नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ मारपीट, छेड़खानी और चोरी का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। एक सप्ताह पूर्व कोतवाली क्षेत्र के एक चौराहे पर पिट रहे पति को बचाने पहुंची पत्नी के साथ मनबढ़ों ने छेड़खानी की। महिला के कपड़े भी फाड़ दिए और उसके पास रखे 3000 रुपये ले लिए। ऐसा आरोप लगाते हुए महिला ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शुक्रवार को पांच नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट, छेड़खानी और चोरी का केस दर्ज किया।

पीड़िता का आरोप है कि वह अपने पति के साथ कोतवाली क्षेत्र के एक चौराहे पर किराए का मकान लेकर जलपान की दुकान चलाती है। आरोप है कि 13 अगस्त को सुबह से वह अपने पति के साथ किराए के मकान को खाली कर रही थी। वहां से सामान को नए दुकान में ले जा रही थी। आरोप है कि इससे नाराज होकर मकान मालिक पंकज कुमार, अंगद, गोलू, छेदी, जितेंद्र व पांच अज्ञात लोग दुकान में घुुस गए और अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर लोगों ने उसके पति की पिटाई शुरू कर दी। पति का बचाव करने पर लोग उसके कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ छेड़खानी की। आरोप है कि उसके पास से 3000 रुपये पंकज कुमार ने ले लिया। शोर मचाने पर उक्त लोग भाग गए। उसके बाद उसकी और पति की जान बची। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि इस मामले में पंकज कुमार, अंगद कुमार, गोलू, छेदी, जितेंद्र और चार-पांच अज्ञात के खिलाफ गोलबंद होकर मारने-पीटने, चोरी करने और छेड़खानी करने का केस दर्ज किया गया। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा। आगे उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed