फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   an woman died in accident

बाइक से गिरकर हुई महिला की मौत

Mon, 11 Oct 2021 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
an woman died in accident
बाइक से गिरकर हुई महिला की मौत
विज्ञापन

धर्मसिंहवा। बखिरा क्षेत्र के बजही गांव के पास सोमवार को बाइक पर पीछे बैठी महिला की गिरकर मौत हो गई। परिजन शव को घर उठा ले गए और शाम को अंतिम संस्कार कर दिए। पुलिस ने घटना की सूचना से अनभिज्ञता जाहिर की।

धर्मसिंहवा क्षेत्र के हर्रैया गांव निवासी दिनेश बाइक से अपनी पत्नी अनीता को लेकर राजेडीहां की तरफ जा रहे थे। बखिरा क्षेत्र के राजेडीहां चौकी के पास बजही गांव के समीप सड़क पर बने ब्रेकर को क्रास करते वक्त संतुलन बिगड़ा और महिला बाइक से सड़क पर गिरकर घायल हो गई। पति व उसके परिजन महिला को सिद्धार्थनगर नगर के बेलौहां बाजार सीएचसी ले गए, जहां देखते ही डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम व पुलिस से बचने के लिए आनन-फानन परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया । चौकी इंचार्ज राजेडीहा विवेकानंद तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed