{"_id":"626d6df0f3a72d1e2c51e999","slug":"an-old-man-fell-in-well-died-khalilabad-news-gkp435259697","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में कुएं में गिरने से वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हाल में कुएं में गिरने से वृद्ध की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हाल में कुएं में गिरने से वृद्ध की मौत
धनघटा। महुली क्षेत्र के कलान में शुक्रवार देर शाम संदिग्ध हाल में एक वृद्ध की कुएं में गिरने से मौत हो गई। जानकारी होने पर गांव के लोग मौके पर जुट गए और शव को कुएं से बाहर निकाले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है।
कलान निवासी 60 वर्षीय जयप्रकाश पांडेय पुत्र भुनेश्वर पांडेय शुक्रवार को घर से किसी काम से गांव के एक व्यक्ति के साथ बाइक से कहीं गए थे। देर शाम गांव पर लौटे। वह पैदल ही घर जा रहे थे। संदिग्ध हाल में वह घर के निकट ही कुएं में गिर गए। आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए और उन्हें कुएं से बाहर निकाले लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। प्रधान के पति जनार्दन सिंह ने पुलिस को घटना की सूचना दी। एसओ केडी सिंह ने बताया कि वृद्ध कुएं में कैसे गिरे, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद