{"_id":"626ad5b85fa9dd784f398e44","slug":"an-infant-died-in-despute-khalilabad-news-gkp435022018","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पर बैठी महिला को खींचा, गोद से नवजात गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक पर बैठी महिला को खींचा, गोद से नवजात गिरा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक पर बैठी महिला को खींचा, गोद से नवजात गिरा, मौत
पुलिस ने युवती के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया
चपर पूर्वी के टोला पटौवा में महिलाओं के बीच हुआ था विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा/संतकबीरनगर। बृहस्पतिवार की देर शाम क्षेत्र के चपरा पूर्वी के टोला पटौवा में महिलाओं के बीच आपसी विवाद हुआ। पीड़ित महिला अपने दो माह के बेटे को गोद में लेकर पति की बाइक पर बैठकर पुलिस चौकी जाने की तैयारी में थी। उसी बीच एक युवती ने बाल पकड़कर महिला को खींच लिया। इससे गोद से उछल कर नीचे गिरे बेटे की मौत हो गई। घटना से गांव में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक युवती के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया।
चपरा पूर्वी के टोला पटौवा निवासी रूबी पत्नी अनिल का आरोप है कि उसके और ओंकार के परिवार के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। विपक्षी उसे अपशब्द कहते हुए धमकाए। उसी बात को लेकर वह अपने पति अनिल के साथ बाइक से पुलिस चौकी बिड़हर घाट जाने की तैयारी कर रही थी। दो माह के बेटे अंशू को गोद में लेकर वह पीछे बाइक पर जैसे ही बैठी, वैसे ही 19 वर्षीय संगम पुत्री ओंकार ने उसके बाल पकड़कर खींच लिया। वह बाइक से बेटे के साथ नीचे गिर गई। इस घटना में उसका दो माह का बेटा अंशू गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बेटे को लेकर पति के साथ सीएचसी मलौली गई, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेटे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल जाने दौरान रास्ते में बेटे की मौत हो गई। बेटे के शव को लेकर पीड़ित दंपती देर शाम थाने पहुंच गए। पीड़ित मां ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ विनय पाठक ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। इस मामले में आरोपित संगम पुत्री ओंकार के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया।