{"_id":"6272b8e619eaa149893d7a1e","slug":"amrit-sarovar-work-start-khalilabad-news-gkp4357053169","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिगिना में अमृत सरोवर का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिगिना में अमृत सरोवर का निर्माण शुरू
विज्ञापन
जिगिना में अमृत सरोवर के तहत पाखरे का पूजन करते सदर विधायक।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिगिना में अमृत सरोवर का निर्माण शुरू
- सदर विधायक ने कार्य का शुभारंभ किया
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विकास खंड सेमरियावां के ग्राम पंचायत जिगिना में बुधवार को अमृत सरोवर निर्माण कार्य का शुभारंभ सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने किया। इस दौरान विधि विधान से पूजन कर लोगों को अमृत सरोवर योजना के बारे में जानकारी दी।
सदर विधायक ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत अमृत सरोवर निर्माण कार्य की योजना शुरू की है। इस सरोवर के बन जाने से गांव में पशु-पक्षियों सहित आम जनमानस को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार ऐसे महत्वाकांक्षी योजना को चलाकर ग्राम सभाओं में मनरेगा के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों को आर्थिक लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी सेमरियावां हरिपूजन सिंह, एडीओ पंचायत असदुल्लाह, ग्राम पंचायत सचिव रजनी सिंह, एपीओ मदन गोपाल, ग्राम प्रधान योगेंद्र निषाद, ग्राम प्रधान धीरज पांडेय, विकास चौधरी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
बकहा में शुरू हुआ अमृत सरोवर का निर्माण कार्य
तिघरा। बघौली ब्लॉक क्षेत्र के बकहा में बुधवार को अमृत सरोवर की खुदाई का कार्य शुरू हुआ। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र प्रताप सिंह ने पूजन के साथ कार्य का शुभारंभ कराया। उन्होंने मानक के अनुरूप कार्य कराए जाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
सीडीओ सुरेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में 75 अमृत सरोवरों का निर्माण कराया जाना है। बुधवार को आठ ब्लॉकों में नौ जगह अमृत सरोवर का निर्माण कार्य शुरू हुआ है। सभी बीडीओ को निर्देश दिया गया है कि सात मई तक लक्ष्य के हिसाब से अमृत सरोवरों का निर्माण कार्य शुरू कराएं। संवाद