फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Ambedkar statue's finger broken

Sant Kabir Nagar News: आंबेडकर प्रतिमा के हाथ की अंगुली टूटी

Wed, 06 May 2026 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Ambedkar statue's finger broken
सेमरियावां। दुधारा थाना क्षेत्र के जामडीह गांव के बखरिया चौराहे पर स्थापित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के हाथ की अंगुली टूटने की खबर फैलते ही क्षेत्र के लोगों में आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों ने इसे असामाजिक तत्वों की हरकत बताते हुए नाराजगी जताई और मौके पर भीड़ एकत्रित होने लगी, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही दुधारा थाने के प्रभारी निरीक्षक अरविंद शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए लोगों को शांत कराया और आश्वासन दिया कि मामले की जांच की जाएगी तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इसके बाद ग्राम प्रधान के सहयोग से प्रतिमा की टूटी हुई अंगुली को ठीक कराया गया, जिससे लोगों का गुस्सा शांत हुआ और स्थिति सामान्य हुई। पुलिस ने एहतियात के तौर पर कुछ समय तक मौके पर निगरानी भी बनाए रखी ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed