{"_id":"63aabf38cc2f3329984344fd","slug":"amar-ujala-will-honor-policemen-doing-better-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar: अमर उजाला करेगा बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मियों का सम्मान, 29 दिसंबर को होगा कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar: अमर उजाला करेगा बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मियों का सम्मान, 29 दिसंबर को होगा कार्यक्रम
Tue, 27 Dec 2022 03:17 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी संतकबीरनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 27 Dec 2022 03:17 PM IST
सार
राज ग्लोबल एकेडमी के प्रबंध निदेशक राजेश्वर सिंह उर्फ राजेश सिंह ने बताया कि पुलिस ऐसा विभाग है, जब किसी को कहीं कोई मदद नहीं मिलती है तो लोग उसके पास जाते हैं। कोराना जैसी महामारी में पुलिस ने लोगों की मदद करने में अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला फाउंडेशन और राज ग्लोबल एकेडमी के संयुक्त तत्वाधान में बेहतर पुलिसिंग करने वाले पुलिस कर्मियों का सम्मान किया जाएगा। यह सम्मान समारोह 29 दिसंबर को दिन में 12 बजे राज ग्लोबल एकेडमी में होगा।
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों के सम्मान के लिए दस कैटेगरी बनाई गई है। इसमें बेस्ट मेल पुलिस ऑफिसर, बेस्ट फिमेल पुलिस ऑफिसर, बेस्ट पुलिस टीम, बेस्ट पुलिस स्टेशन, बेस्ट विवेचक, बेस्ट फोरेंसिक, बेस्ट ट्रैफिक पर्सन, मोस्ट पापुलर पुलिस ऑफिसर, कार्य के दौरान शहीद हुए पुलिस कर्मियों के परिजन, बेस्ट पुलिस खिलाड़ी, न्यायालय में प्रभावी पैरवी करके आरोपियों को सजा दिलाने वाले पुलिस कर्मी, सीसीटीएनएस में बेहतर कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
राज ग्लोबल एकेडमी के प्रबंध निदेशक राजेश्वर सिंह उर्फ राजेश सिंह ने बताया कि पुलिस ऐसा विभाग है, जब किसी को कहीं कोई मदद नहीं मिलती है तो लोग उसके पास जाते हैं। कोराना जैसी महामारी में पुलिस ने लोगों की मदद करने में अहम भूमिका निभाई थी। हर तरह की समस्या में पुलिस पहुंचकर लोगों की मदद में तत्पर रहती है। ऐसे में बेहतर कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों का सम्मान होगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएम प्रेम रंजन सिंह, एसपी सोनम कुमार होगे। जबकि विशिष्ठ अतिथि एडीएम मनोज कुमार सिंह, सीडीओ अतुल मिश्रा, एएसपी संतोष कुमार सिंह, एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी और सीओ अंशुमान मिश्रा होंगे।