{"_id":"62a61f27f451a3617d2edd4b","slug":"amar-ujala-blood-donation-camp-tomorrow-khalilabad-news-gkp440096365","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला का रक्तदान शिविर कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला का रक्तदान शिविर कल
विज्ञापन
अमर उजाला का रक्तदान शिविर कल
संतकबीरनगर। अमर उजाला फाउंडेशन के जरिए 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर सीएचसी खलीलाबाद के परिसर में स्थित ब्लड बैंक में शिविर का आयोजन किया जाएगा। शुभारंभ डीएम दिव्या मित्तल और एसपी सोनम कुमार करेंगे।
अमर उजाला फाउंडेशन सामाजिक सरोकारों से हमेशा से जुड़ा रहा है और इस तरह के कार्यक्रम अक्सर आयोजित करता रहता है। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर सीएचसी खलीलाबाद स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। शुरुआत सुबह दस से दो बजे तक शिविर चलेगा। इसमें कोई भी स्वस्थ व्यक्ति स्वैच्छिक रक्तदान कर सकता है। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. आनंद मिश्र ने बताया कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता है। एक यूनिट रक्तदान करने से हम चार लोगों की जान बचा सकते हैं। इसलिए रक्तदान जरूर करना चाहिए। इससे बड़ा पुण्य का और कोई काम नहीं है। संवाद