फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Along with the award, "rejuvenation" of facilities at CHC is also necessary.

Sant Kabir Nagar News: अवार्ड के साथ सीएचसी पर सुविधाओं का ''कायाकल्प'' भी जरूरी

Sat, 22 Jun 2024 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 22 Jun 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Along with the award, "rejuvenation" of facilities at CHC is also necessary.
- कायाकल्प अवार्ड पा चुके सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं
विज्ञापन

- खलीलाबाद और सेमरियावां सीएचसी को मिला है कायाकल्प अवार्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले के दो सीएचसी को कायाकल्प अवार्ड मिल चुका है, लेकिन इन सीएचसी पर अभी तक अल्ट्रासांउड की सुविधा नहीं है। साथ ही यहां पर लगी हेल्थ एटीएम भी सक्रिय नहीं है। ऐसे में मरीजों को निजी पैथोलाॅजी पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ता है।
जिले में एक जिला अस्पताल और आठ सीएचसी हैं। सांथा, मेंहदावल, बेलहर, सेमरियावां, खलीलाबाद, नाथनगर और मलौली में सीएचसी संचालित हैं, जबकि पौली ब्लॉक में सीएचसी निर्माणाधीन है। सीएचसी में ब्लड जांच की सुविधा कुछ हद तक तो है पर अल्ट्रासाउंड की सुविधा किसी भी सीएचसी पर नहीं है।
विज्ञापन

खलीलाबाद और सेमरियावां सीएचसी को कायाकल्प अवार्ड मिल चुका है, पर हाल यह है कि यहां अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं हो सकी है। इन दोनों सीएचसी पर हेल्थ एटीएम भी शोपीस बने हुए हैं। इन्हें शुरू नहीं किया गया है। सीएचसी खलीलाबाद में आए संदीप कुमार और मधुमती आदि ने बताया कि अल्ट्रासाउंड कराना था, लेकिन यहां सुविधा नहीं है, अब बाहर ही कराना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीएचसी में अल्ट्रासाउंड की सुविधा के लिए प्रयास किया जा रहा है। निदेशालय स्तर से ही मशीन आनी है। मशीन आने के बाद सीएचसी पर भी अल्ट्रासाउंड की समस्या दूर हो जाएगी। हेल्थ एटीएम क्यों शुरू नहीं हुआ इसकी जानकारी ली जाएगी।
- डॉ. रामानुज कन्नौजिया, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed