फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   allegation of mother murder

पिता पर मढ़ा मां की हत्या का आरोप

Thu, 30 Sep 2021 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
allegation of mother murder
पिता पर मढ़ा मां की हत्या का आरोप
विज्ञापन

बंगलूरू से लौटे बेटे ने पुलिस को दी तहरीर
मामले की जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। क्षेत्र के गगनई राव गांव निवासी एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर शव को बिना सूचना दिए ही अंतिम संस्कार कर देने का आरोप पिता व कुछ अन्य लोगों पर मढ़ा है। बृहस्पतिवार को बंगलूरू से लौटने के बाद बेटे ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई किए जाने का बता बताई।

मेंहदावल क्षेत्र के गगनई राव निवासी आलोक सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप मढ़ा है कि उसके पिता क्रिस सिंह व बडे़ पिता रामचंदर सिंह, बड़ी माता सत्यभामा आदि ने साजिश के तहत 29 सितंबर को करीब चार बजे भोर में उसकी मां कमलवता की हत्या कर दी। आरोप है कि उसी दिन बिना उसे बताए ही आनन-फानन मां के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उसके बहनोई ने घटना की सूचना जरिए फोन से दी। उसके बाद उसने अपने पिता व पूरे परिवार के सदस्यों के पास फोन किया, लेकिन सभी का मोबाइल बंद मिला। मामले की जानकारी होने पर बंगलूरू से हवाई जहाज से बृहस्पतिवार को गोरखपुर आया। उसके बाद घर पहुंच कर घटना की जानकारी जुुटाई। आरोप है कि उक्त लोगों ने साजिश करके उसकी मां की हत्या की है। इसकी जानकारी पूरे गांव के लोगों को है। पीड़ित बेटे ने पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की। एसओ जयवर्धन सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed