{"_id":"64a1b36461825ecc3f000186","slug":"all-areas-are-full-khalilabad-news-c-7-1-226906-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 24 घंटे में 70 मिमी बारिश, सभी इलाके लबालब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 24 घंटे में 70 मिमी बारिश, सभी इलाके लबालब
Sun, 02 Jul 2023 10:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 02 Jul 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
डिहवा बाजार से राम जानकी मार्ग पर भरे पानी से होकर आते जाते राहगीर।
संतकबीरनगर। पिछले चार दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटे में 70 मिलीमीटर बारिश हुई, जिससे शहर से लेकर गांव तक जगह-जगह जलभराव हो गया है। शहर के कई मोहल्लों में जलभराव के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। इसके साथ ही आने-जाने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बृहस्पतिवार की शाम को मौसम का मिजाज बदला और जमकर बारिश हुई। बारिश का यह सिलसिला अब भी जारी है। शनिवार की रात्रि में मूसलाधार बारिश हुई, जबकि रविवार को भी दोपहर तक बारिश होती रही। इसके कारण शहर के बड़गो चौराहा, मेंहदावल बाईपास, जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद के परिसर, नगर पालिका के आस-पास के क्षेत्रों, बरई टोला, गोलाबाजार, अंसार टोला, डॉक बंगला के सामने, विधियानी सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारी जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
नगर पालिका प्रशासन के जल निकासी के दावे के विपरीत जलभराव से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। साथ ही आने-जाने में लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। यहीं नहीं कई जगह नालियां ओेवरफ्लो हो गई हैं। जिससे समस्या और बढ़ गई है। हालांकि ईओ विनय कुमार मिश्र का दावा है कि कर्मियों को लगाकर जल निकासी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
बरदहिया वाले मार्ग पर कीचड़ बनी मुसीबत
समय माता मंदिर से बरदहिया बाजार तक नाला का निर्माण कराया जा रहा है। जिसके लिए ख़ुदाई कराई गई है। बारिश से मिट्टी पूरी सड़क पर पसर गई है। सड़क पर दलदल जैसी स्थिति बन गई है। जिसके कारण इस क्षेत्र में रहने वालों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस मार्ग पर आवागमन बंद हो गया है। दुकानदार भी परेशान है। कारण यह है कि कीचड़ के चलते ग्राहक नहीं आ रहे हैं। क्षेत्र के निवासी विशाल श्रीवास्तव, विकास कुमार, शिव कुमार गुप्ता आदि ने कहा कि बरसात के मौसम में नाला निर्माण होने से मुसीबत बढ़ गई है। इन लोगों ने कहा कि जल निकासी की समस्या तो दूर नहीं हुई, बल्कि दिक्कत और बढ़ गई है।
धान की रोपाई में आई तेजी
अच्छी बारिश के चलते धान की रोपाई में तेजी आ गई है। खेतों में पानी भरने से किसानों को महंगे डीजल खरीदने से निजात मिल गई है। ऐसे में किसान काफी खुश है। जिला कृषि अधिकारी पीसी विश्वकर्मा ने कहा कि जिन किसानों की धान की बेहन तैयार है, वह रोपाई करें, जबकि जिनकी बेहन तैयार नहीं है, उन किसानों को चाहिए कि सीधे बुआई करें।
जल निकासी का इंतजाम फेल
संतकबीरनगर। नगर पंचायत हैसर बाजार धनघटा के धनघटा कस्बे में जल निकासी के लिए नाला का निर्माण न होने के कारण धनघटा उमरिया बाजार मार्ग पर लोग पानी में घुसकर आने जाने को मजबूर हैं। धनघटा तहसील परिसर में हुआ जलभराव अधिवक्ताओं, वादकारियों के लिए मुसीबत बन गया है। हैसर बाजार कस्बे में भी कमोवेश यही हाल है। डिहवा बाजार में राम जानकी मार्ग पर जलभराव के कारण राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना ही पड़ रहा है। क्षेत्र के राम सजीवन, विशंभर, जयप्रकाश, रघुवर, राम दरस आदि ने बताया कि डिहवा बाजार में जल निकासी के लिए नाला निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।