फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   alert on juma namaj

जुमा की नमाज में मुल्क में अमन व खुशहाली की दुआ मांगी

Fri, 17 Jun 2022 11:04 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:04 PM IST
विज्ञापन
alert on juma namaj
जुमे की नमाज को लेकर शहर में पैदल मार्च करती डीएम और एसपी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
जुमा की नमाज में मुल्क में अमन व खुशहाली की दुआ मांगी
विज्ञापन

शहर से लेकर गांव तक सुरक्षा के मद्देनजर मुस्तैद रही पुलिस
डीएम, एसपी, एडीएम, एएसपी ने भी भ्रमण कर लिया स्थिति का जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। शुक्रवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित मस्जिदों में जुमा की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। लोगों ने मुल्क की तरक्की, खुशहाली व आपसी सौहार्द, अमन चैन व भाईचारे के लिए दुआ की। सुरक्षा को लेकर पुलिस चौकन्नी रही।
खलीलाबाद शहर के मोती नगर, पठान टोला, बिधियानी, पुरानी तहसील मजिस्द, नूर मस्जिद आदि जगहों पर लोगों ने नमाज अदा की। सुरक्षा के दृष्टिकोण से डीएम दिव्या मित्तल व एसपी सोनम कुमार, एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी, सीओ अंशुमान मिश्र, कोतवाल विजय कुमार ने शहर में मार्च किया। जगह-जगह सुरक्षा कर्मी मुस्तैद नजर आए।
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने भ्रमण के दौरान जनमानस से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। किसी प्रकार की भ्रामक सूचना पर विश्वास नहीं करने तथा किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि करने वालों व्यक्तियों के संबंध में तत्काल सूचना पुलिस व प्रशासन को देने की बात कही। भ्रमण के दौरान संभ्रांत व्यक्तियों, धर्मगुरुओं व आमजन से संवाद भी स्थापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेमरियावां प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के बाघनगर, उसराशहीद, देवरियानासिर, उंचहाकला, सेहुड़ा, दानोकुइयां, तिनहरीमाफी, महदेव, टेमारहमत, दुधारा, दशावा, अगया, कोहरियावां, रक्साकला, दरिया बाद आदि गांव की मस्जिदों में जुमा की नमाज अदा की गई। शांति व्यवस्था के लिए एडीएम मनोज कुमार सिंह, एएसपी संतोष कुमार सिंह, सीओ अंशुमान मिश्र, एसओ सर्वेश राय, इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह क्षेत्र में घूमते नजर आए।
बेलहर प्रतिनिधि के अनुसार कथवलियां, बेलहर खुर्द, बेलहर कलां, मंझरिया पाठन, मोतीपुर, बनेथू, करनजोत, निधुरी, गोइठहा, साथां, साड़ा, लोहरसान आदि कस्बे में स्थित मस्जिदों में लोगों ने नमाज अदा की। एसओ संतोष कुमार मिश्र व तहसीलदार निशा श्रीवास्तव ने भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। तहसीलदार व एसओ ने जनता से शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की। इसी तरह बखिरा, मेंहदावल, धर्मसिंहवा, मगहर, महुली, धनघटा और पौली आदि क्षेत्रों की मस्जिदों में लोगों ने नमाज पढ़ी। सुरक्षा के लिहाज से अफसर और पुलिस कर्मी मुस्तैद रहे।

कोट
जिले में अमन, चैन, शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई । लोगों को बताया गया कि बच्चों को समझाएं कि अफवाह पर ध्यान न दें। कोई भी गलत खबर पोस्ट/शेयर न करें और कानून का साथ दें। जनपद पुलिस संवाद, सुरक्षा और शक्ति के माध्यम से जनपद में अमन, चैन, शांति सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है।
- दिव्या मित्तल, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed