फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   alert officer stoped cyber fraud

अफसर की सतर्कता से बची साइबर ठगी

Sat, 21 Nov 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर Updated Sat, 21 Nov 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
फोन पर बरगलाकर बैंक खाते, एटीएम कार्ड सहित अन्य जरूरी नंबर हासिल करके ठगी करने वाले जालसाजों की ऐसी ही एक कोशिश जिला जज की सतर्कता से विफल हो गई। अब पुलिस बिहार और झारखंड से संचालित हो रहे जालसाजों के इस गैंग को पकड़ने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

बैंक खाते से रकम उड़ाने की नीयत से बैंक प्रबंधन का हिस्सा बताकर कॉल करने वाले जालसाज संतकबीरनगर के जिला जज सैयद मोहम्मद हसीब का नंबर मिला बैठे। एटीएम कॉर्ड सीज होने का खतरा बताते हुए जालसाज ने आधार कार्ड सहित कुछ और डिटेल हासिल करना चाहा। ऐसे मामलों को लेकर सजग जिला जज ने जब फोन पर ही उससे कड़ी पूछताछ की तो उसने फोन काट दिया। इसके बाद की कोशिश में फोन बंद या व्यस्त मिला।
विज्ञापन

इस घटना की जानकारी मिलते ही एसपी ने कॉल करने वाले फोन नंबर 7033920165 की डिटेल निकलवाई। इससे साफ हुआ कि कॉल के लिए जिस सिम का इस्तेमाल किया गया, वह जमोई (बिहार) के बेलतॉड निवासी लालदेव यादव के नाम एक्टिवेट हुआ है, जबकि कॉल देवघर आजाद चौक के मैसर्स भगवती सिंहानिया, मैसर्स प्रभाकर झा, वैद्यनाथ दर्शन यात्री निवास से आई थी।  प्रभारी कोतवाल दिनेश यादव ने बताया कि प्रभाकर झा पुत्र स्वर्गीय बाबजी झा, वैद्यनाथ दर्शन यात्री निवास के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पुलिस की पकड़ में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed