फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   alegation on beuty parlour director to steal ornments

ब्यूटी पार्लर संचालिका पर गहने उड़ाने का आरोप

Sat, 12 Dec 2020 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
alegation on beuty parlour director to steal ornments
ब्यूटी पार्लर संचालिका पर गहने उड़ाने का आरोप
विज्ञापन

दुल्हन सजाने गई ब्यूटी पार्लर संचालिका और उसकी सहयोगी से पुलिस कर रही पूछताछ
शाहपट्टी बोगिया गांव में शुक्रवार की रात हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। क्षेत्र के शाहपट्टी बोगिया गांव में शुक्रवार की रात दुल्हन सजाने गई ब्यूटी पार्लर संचालिका पर घर वालों ने दुल्हन के गहने उड़ाने का आरोप लगाया है। घरवालों ने ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ब्यूटी पार्लर संचालिका को थाने पर लाकर पूछताछ कर में जुट गई।

रामप्रताप निषाद पुत्र सुनेसर निषाद का आरोप है कि शुक्रवार को उनके घर बेटी की शादी थी। दुल्हन को सजाने के लिए शाम छह बजे लोहरैया से ब्यूटी पार्लर संचालिका अपने सहयोगी के साथ घर आई। जिस कमरे में दुल्हन को सजा रही थी। उस कमरे में केवल दुल्हन और ब्यूटी पार्लर संचालिका व उसकी सहयोगी थी। किसी अन्य के कमरे में घुसने पर ब्यूटी पार्लर संचालिका ने रोक लगा दी थी। इससे उस कमरे में परिवार को कोई सदस्य या अन्य नहीं गया। आरोप है कि द्वारपूजा के बाद जयमाल डालने के लिए दुल्हन चली गई और कमरे को बंद करके रात 11 बजे तक ब्यूटी पार्लर संचालिका और उसकी सहयोगी रहीं। दुल्हन जब अपने कमरे में पहुंची तो संचालिका और उसकी सहयोगी चली गई थी। दुल्हन को पहनाने के लिए उसी कमरे में रखे गए जेवरात सोने का झाला, माला, अंगूठी की तलाश की जाने लगी तो गायब मिली। आरोप है कि ब्यूटी पार्लर संचालिका और उसकी सहयोगी करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवरात लेकर भाग गईं। इसकी जानकारी रात में ही 112 नंबर पर पुलिस को दी गई तो पुलिस पहुंची और ब्यूटी पार्लर संचालिका तथा उसकी सहयोगी को पकड़ कर थाने ले गई। एसओ आरके गौतम ने बताया कि इस मामले में ब्यूटी पार्लर संचालिका और उसकी सहयोगी से पूछताछ की जा रही है। तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed