{"_id":"644c1a6ccdc29d63aa08cf44","slug":"akhilesh-yadav-come-khalilabad-on-sunday-khalilabad-news-c-7-1-144412-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: जिले में जगह-जगह अखिलेश यादव का होगा स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: जिले में जगह-जगह अखिलेश यादव का होगा स्वागत
Sat, 29 Apr 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 29 Apr 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते सपा नेता।
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव 30 अप्रैल को जिले में आ रहे हैं। वह पूर्व सांसद स्वर्गीय सुरेंद्र यादव की द्वितीय पुण्यतिथि में शामिल होंगे। जूनियर हाईस्कूल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को परिसर का निरीक्षण किया और व्यवस्था देखी। इसके साथ ही बैठक कर अखिलेश यादव के स्वागत के लिए रणनीति तैयार की।
सपा जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम ने कहा कि सपा मुखिया का जिले में ऐतिहासिक स्वागत होगा। इसके लिए कार्यकर्ता तैयारी में जुट जाए। पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का स्वागत जिले में प्रवेश करने से लेकर कार्यक्रम स्थल तक होगा।
पूर्व सांसद स्वर्गीय सुरेंद्र यादव के पुत्र व कार्यक्रम आयोजक आलोक यादव सोनू ने बताया कि उनके पिता की पुण्यतिथि के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम 30 अप्रैल को है। जिसको लेकर तैयारियां चल रही है। इस अवसर पर सपा नेता जयराम पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव, राहुल यादव बादल, रामदरस यादव, केडी यादव, रामवृक्ष यादव, रमेश यादव, लोरिक यादव, गौहर अली खां, नित्यानंद यादव समेत अन्य मौजूद रहे।