फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Akhilesh like Aurangzeb seized command of the party from the Father-Aditya

औरंगजेब की तरह अखिलेश ने पार्टी की कमान बाप से छीनी-आदित्यनाथ

Sat, 25 Feb 2017 11:55 PM IST
संतकबीरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 25 Feb 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh like Aurangzeb seized command of the party from the Father-Aditya
भाजपाचुनावी सभा में बोले सांसद महंत आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
मेंहदावल विधान सभा क्षेत्र के बौरव्यास में भाजपा की चुनावी सभा में भाजपा सांसद महंत आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में चौदह वर्षों तक जातिवाद की राजनीति कायम रही है। विकास को लेकर किसी भी पार्टी ने काम नहीं किया। सपा कहती थी कन्या विद्या धन देंगे पर सरकार आते ही सिर्फ मुस्लिम बच्चियों के लिए इसका अल्पीकरण कर दिया गया। उन्होंने कहा कि सपा व बसपा एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं। एक गुंडागर्दी करवाती है तो दूसरी पार्टी अतीक अंसारी जैसे माफियाओं से मिलकर चुनाव लड़ती है, बताइए कैसे आम जन सुरक्षित रहेगा। कहा कि आखिलेश यादव ने मुगल शासक औरंगजेब की तरह से अपने पिता से पार्टी की कमान छीन ली। अल्पसंख्यकों को सुविधा देते- देते उनके अंदर मुगलों की तरह सोच आ गयी है। कहा कि पीस पार्टी के मुखिया के ऊपर दुष्कर्म के आरोप लगे हैं मुकदमा भी दर्ज हो गया है ऐसे लोग समाज की कैसे अगुवाई कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो जातिवाद से ऊपर उठकर सबका साथ सबका विकास के नारे को लेकर चलती है। सभा को प्रत्याशी राकेश सिंह बघेल,  वीरेंद्र पांडेय, पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्रा, विवेकानंद वर्मा, दिवाकर सिंह, सेतभान राय, गजेंद्र राय, विनोद पांडेय, टुनटुन राय, राकेश मिश्रा,सतीश चंद्र मिश्रा, कैलाश नाथ वर्मा, ममता शुक्ला, कुमुद राय, छेदी यादव, भूपेंद्र तिवारी,श्रवण निषाद, विनय सिंह आदि लोगों ने संबोधित किया।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed