फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   akeedat se ada kee gaee eed ul-ajaha kee namaaj

अकीदत से अदा की गई ईद उल-अजहा की नमाज

Sun, 10 Jul 2022 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
akeedat se ada kee gaee eed ul-ajaha kee namaaj
मातीनगर ईदगाह में नमाज अदा करते मुस्लिम समाज के लोग। - फोटो : KHALILABAD
अकीदत से अदा की गई ईद उल-अजहा की नमाज
विज्ञापन

ईदगाह और मस्जिदों में नमाज के बाद गले मिलकर एक-दूजे को दी मुबारकबाद
संतकबीरनगर। बकरीद का पर्व रविवार को जिले में अकीदत के साथ मनाया गया। सुबह सात से दस बजे के बीच अलग-अलग समय पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद मुसलमान भाइयों ने एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारक बाद दी।
खलीलाबाद के मोतीनगर स्थित मस्जिद पर नमाज पढ़ने के लिए मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे। नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम भाइयों को एसपी सोमन कुमार, कोतवाल विजयनारायण, गोला चौकी इंचार्ज विरेंद्र यादव ने बधाई दी। मिलन और बधाई का सिलसिला देर रात तक नगर में भ्रमण के साथ चलता रहा। बंजरिया और बिधियानी ईदगाह पर नमाज पढ़ी गई।
विज्ञापन

जनपद के खलीलाबाद, मेंहदावल और धनघटा तहसील क्षेत्र के ईदगाहों और मस्जिदों में अलग-अलग समय पर नमाज अदा की गई। मगहर प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के शाही जामा मस्जिद, जामिया स्कूल, शीशा मस्जिद शेरपुर, ईदगाह शेरपुर में ईद उल अजहा की नमाज पढ़ी गई। उसके बाद मुसलमान भाई परंपरा के अनुसार निर्धारित स्थलों पर बकरे की कुर्बानी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के ईदगाह और मस्जिदों में सुबह से तय समय पर सामूहिक रूप से नमाज अदा की गई। इसके अलावा बरेलवी और देवबंदी गुट के लोगों ने मेंहदावल के जामा मस्जिद में अलग-अलग नमाज अदा की। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बधाई दी और देश की तरक्की और अमन चैन की दुआ मांगी।
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चौकस रही। ईदगाहों के पास पेयजल की व्यवस्था, साफ-सफाई दुरुस्त रही। प्रमुख मस्जिदों के पास जरूरत के अनुसार पुलिस, पीएसी एवं फायर ब्रिगेड़ की व्यवस्था की गई थी।
...
मेले में खरीदारी करते रहे बच्चे
बकरीद के अवसर पर खलीलाबाद के अंसार टोला, बिधियानी, बंजरिया, पठान टोला आदि जगहों पर लगे मेले में खिलौने, चाट मिठाई और खाने-पीने के सामान की लोगों ने जमकर खरीदारी की। बच्चे पूरे दिन मेले में खिलौने और अन्य सामान की खरीदारी करते रहे। इस दौरान काफी चहल पहल रही।
...
11,276 बकरों की दी गई कुर्बानी
बकरीद पर्व के अवसर पर जनपद में करीब 11,276 बकरों की कुर्बानी दी है। यह रिकार्ड रविवार की शाम चार बजे तक डिस्ट्रिक कंट्रोल रूम की है। वैसे कुर्बानी का दौर तीन दिन यानी मंगलवार तक चलेगा।
...
देश की तरक्की व खुशहाली के लिए मांगीं दुआएं
फोटो
संवाद न्यू्ज एजेंसी
सेमरियावां। बकरीद का पर्व अकीदत के साथ मनाया गया। ईदगाह व मस्जिदों में सुबह सात बजे से ही ईद उल अजहा की विशेष नमाज अदा करने का सिलसिला शुरू हो गया। लोगों ने देश की खुशहाली व तरक्की के लिए दुआएं मांगीं। नमाज के बाद बकरे की कुर्बानी का सिलसिला जारी रहा।
जामा मस्जिद सेमरियावां, बाघनगर, करही, दुधारा, लोहरौली, उंचहराकला, सेहुड़ा, दरियाबाद, उसराशहीद, महुआरी, चिउटना, सालेहपुर, दानोकुइयां, कोहरियावां, देवरियानासिर, पैैड़ी, चिउटना, नव्वागांव, टेमारहमत, अगया, बजहरा, तिनहरीमाफी, दरियाबाद आदि गांव की मस्जिद व ईदगाहों में लोगों ने ईद उल अजहा की नमाज अदा की। ईदगाहों के बाहर दुकानें लगी रहीं। बच्चों ने अपने मनपसंद के खिलौने, मिठाई, फल, आइस्क्रीम खरीदने में जुटे रहे। करही ईदगाह में मौलाना मतीउल्लाह कासमी ने कहा कि ईद उल अजहा का त्योहार हजरत इब्राहीम खलीलुल्लाह की याद में मनाया जाता है। मुल्क की तरक्की, शांति और खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं गई हैं।
...
उलेमा ए कराम व जन प्रतिनिधियों दी बधाई
सेमरियावां। ऑल इंडिया उलमा बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष शोएब अहमद नदवी, महासचिव फुजैल अहमद नदवी, मौलाना मुजीब बस्तवी, पूर्व पंचायत सदस्य मेहताब आलम लड्डू, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मोहम्मद नजीर, सपा जिला उपाध्यक्ष मो. अहमद, ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि मुमताज अहमद, पूर्व ब्लॉक प्रमुख महमूद आलम चौधरी आदि ने मुस्लिम भाइयों को बकरीद की बधाई दी।

..
अकीदत के साथ मनाया गया पर्व
धनघटा। महुली थानाक्षेत्र में रविवार सुबह मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। इस दौरान रौजा और छितही में मेला भी लगा। क्षेत्र के महुली, छितही, रौजा, मानपुर में नमाज हुई और अल्लाह की राह में जानवरों की कुर्बानी दी गई। सपा नेता केडी यादव, ब्लॉक प्रमुख रामवृक्ष यादव, प्रधान फिरोज उर्फ चुन्नू, मोहम्मद हुसेन सिद्दीकी, सलीम बाबू ने मुस्लिम भाइयों को ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी। इस दौरान थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह, एसआई उदयभान मिश्र, नत्थू प्रसाद आदि मौजूद रहे।
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed