{"_id":"61bf756eb007f537b363012d","slug":"akash-and-shivani-got-first-position-in-100-meter-race-khalilabad-news-gkp420498755","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 मीटर दौड़ में आकाश व शिवानी रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 मीटर दौड़ में आकाश व शिवानी रही प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
100 मीटर दौड़ में आकाश व शिवानी रही प्रथम
धनघटा। श्री रामेश्वर प्रसाद मौर्य स्मारक इंटर कॉलेज एवं श्रीमती बिंदु देवी मेमोरियल कॉलेज ठाकुराडाडी में तीन दिवसीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीसीताराम इंटर कॉलेज सिरसी के प्रधानाचार्य महेश राम ने किया। 100 मीटर दौड़ में आकाश व शिवानी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में 100 मीटर की दौड़ में सब जूनियर बालक वर्ग में आकाश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि दूसरे स्थान पर राज और तीसरे स्थान पर सचिन रहे। 100 मीटर सब जूनियर बालिका वर्ग में शिवानी ने प्रथम स्थान बनाया। जूनियर टीम के हिमांशु, प्रथम स्थान पर अभिनंदन दूसरी स्थान पर और रोशन तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में भी बालक बालिकाओं ने अपना दमखम दिखाया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि महेश राम ने कहा कि खेल के आयोजन से प्रतिभाओं में निखार आता है। बच्चों के विकास और मनोबल को बढ़ाने के लिए इस तरह के आयोजन किए जाने चाहिए। इस मौके पर विद्यालय के डायरेक्टर रविंद्र प्रकाश मौर्य, प्रधानाचार्य गौरव प्रकाश आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के आयोजक गौतम प्रकाश मौर्य ने बताया कि इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को होगा। विजेता बालक-बालिकाओं को पुरस्कृत किया जाएगा।