फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ahilyabai holkar jayanti organise

धूमधाम से मनाई गई अहिल्याबाई होल्कर की जयंती

Tue, 31 May 2022 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
ahilyabai holkar jayanti organise
सपा कार्यालय पर अहिल्याबाई की जंयती मनाते सपा के कार्यकर्ता।संवाद - फोटो : KHALILABAD
धूमधाम से मनाई गई अहिल्याबाई होल्कर की जयंती
विज्ञापन

- अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से सीख लेने की जरूरत : राम कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अपना दल एस की ओर से मंगलवार को अहिल्याबाई होल्कर की 297वीं जयंती पार्टी कार्यालय पर धूमधाम से मनाई गई। इसमें उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपना दल एस के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य युवा मंच राम कुमार पटेल व जिलाध्यक्ष रोहित पटेल ने अहिल्याबाई होल्कर जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद जिलाध्यक्ष ने कहा कि नारी शक्ति कितनी महान होती है वह अपने जीवन में क्या कर सकती है इसका उदाहरण अहिल्याबाई होल्कर की जीवनी पढ़ने के बाद आपको मिल जाएगा। जीवन में परेशानियां कितनी भी हो उनसे कैसे निपटना है यह हमें अहिल्याबाई के जीवन से सीखना चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राम कुमार पटेल ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर अपने सार्वजनिक जीवन में बहुत ही परेशानियों का सामना किया, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। यही वजह है कि भारत सरकार ने भी उनको सम्मानित किया, उनके नाम डाक टिकट भी जारी हुआ और आज अहिल्या बाई के नाम से अवार्ड भी दिया जाता है। कार्यक्रम में रामजीत पटेल, डॉ. बाबूलाल कन्नौजिया, कौशल्या मौर्या, जिलाध्यक्ष महिला मंच माया गौड़, जिला उपाध्यक्ष विशाल चौधरी, जिला महासचिव रामचेत यादव, अध्यक्ष युवा मंच जितेंद्र चौधरी, जिलाध्यक्ष छात्र मंच हरेंद्र चौधरी, जिला मीडिया सचिव स्वतंत्र चौधरी, दिनेश कुमार, आशुतोष कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सपा कार्यालय पर भी आयोजित हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को अहिल्याबाई होलकर की जयंती मनाई गई। सपा कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनको याद किया।
सपा जिलाध्यक्ष गौहर अली खां ने कहा कि अहिल्याबाई ने अपने राज्य की सीमाओं के बाहर भारत-भर के प्रसिद्ध तीर्थों और स्थानों में मंदिर बनवाए, घाट बनवाए, कुओं का निर्माण किया। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष लोरिक यादव, पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान, जिला उपाध्यक्ष श्याम विश्वकर्मा, विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष रमेश यादव, चंद्र भूषण पांडेय, आलोक यादव सोनू, शैलेंद्र यादव, मालती यादव, शकुंतला यादव, प्रिया पाठक, रामनिवास यादव, अजीम खान, अविनाश कन्नौजिया, अजय समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed