फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   agitation in women

Sant Kabir Nagar News: पुष्टाहार वितरण में महिलाओं ने किया हंगामा

Fri, 07 Jul 2023 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
agitation in women
मगहर। विकास खंड खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम पंचायत बयारा में पुष्टाहार वितरण के दौरान महिलाओं ने हंगामा किया। महिलाओं ने आंगनबाड़ी सहायिकाओं पर दो माह का पुष्टाहार न देने का आरोप लगाया। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने मौके पर पहुंच कर महिलाओं को समझा बुझाकर मामले को शांत कराकर वितरण शुरू कराया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बयारा में वर्तमान समय में आंगनबाड़ी के तीन केंद्र संचालित हैं। जहां पुष्टाहार वितरण के दौरान हमेशा हंगामा होता रहता है। जरूरतमंदों को समय से पुष्टाहार नहीं मिल पाता है, और मिलता भी है, तो आधा अधूरा। शुक्रवार को गांव में अप्रैल व मई का पुष्टाहार वितरण केंद्र पर आंगनबाड़ी सहायिकाओं के द्वारा किया जा रहा था। इस दौरान महिलाओं ने फरवरी और मार्च का पुष्टाहार देने की भी मांग रखी।
विज्ञापन

सहायिकाओं ने विभाग से पुष्टाहार न मिलने की बात कही तो उपस्थित महिलाएं भड़क गई, जिससे अफरातफरी जैसा माहौल उत्पन्न हो गया। गांव निवासी कौशल कुमार ने बताया कि उनके पास 11 माह के दो जुड़वां बच्चे हैं। एक का पुष्टाहार मिल रहा है, जबकि दूसरे को नहीं दिया जा रहा है। धर्मशीला ने तीन माह से पुष्टाहार न मिलने की बात कही। वेदवंती ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बहू के नौ महीने के गर्भावस्था के दौरान सिर्फ एक बार ही सत्तू मिला। वहीं आरती देवी ने बताया कि बहू को एक साल में केवल चार बार पुष्टाहार मिला, वह भी आधा अधूरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा गांव की पूजा, मीना, नीलम, सत्यावती आदि ने वितरण में सहायिकाओं पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कि जरूरतमंदों को पुष्टाहार नहीं दिया गया। यही कारण है कि महिलाएं योजना के लाभ से वंचित हो रही हैं। इसके कारण सरकार की योजना को पलीता लग रहा है। सहायिका आशादेवी ने बताया कि उन्हें पुष्टाहार वितरण की जानकारी नहीं दी जाती है।

इस बारे में बात करने पर सुपरवाइजर सरोज त्रिपाठी ने बताया कि मार्च व अप्रैल का पुष्टाहार आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नहीं मिला है। जो डाटा फीड है, उन्हीं का पुष्टाहार भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed