फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   agitation for create post according to population

जनसंख्या के आधार पर रोजगार सृजन के लिए कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Tue, 10 May 2022 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
agitation for create post according to population
जनसंख्या के आधार पर रोजगार सृजन के लिए कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

संतकबीरनगर। भारतीय बेरोजगार मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शहर में जुलूस निकाला और कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जनसंख्या के आधार पर रोजगार सृजन की मांग की। कहा जब तक नौकरी नहीं मिलती, बेरोजगारी भत्ता दिया जाए। इस संबंध में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
भारतीय बेरोजगार मोर्चा के जिला संयोजक धनंजय कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण युवा बेरोजगार हैं और अपराध बढ़ रहा है। ऐसे में जनसंख्या के आधार पर रोजगार का सृजन किया जाना जरूरी है। सभी बेरोजगारों को तब तक भत्ता दिया जाए जब तक उन्हें नौकरी नहीं मिलती है। बहुजन मुक्ति पार्टी के मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार मौर्य ने कहा कि बेरोजगारों को अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए और खुद का उद्योग लगाने के लिए पांच लाख से 25 लाख की आर्थिक मदद जरूरी है। उन्होंने सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती की प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो बेरोजगार आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

इस दौरान छविलाल पटेल, सूर्यभान चौरसिया, करम हुसेन, उदयराज विद्यार्थी, भवानी शंकर निषाद, अनिल कुमार, फूलचंद्र प्रसाद, अजय कुमार यादव, हरी प्रसाद गौतम, हरिश्चंद्र भास्कर, रामजीत प्रसाद, ब्रह्मनंद गौतम, प्रवीन भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed