{"_id":"627a9b7c332c3b6e375ff37e","slug":"agitation-for-create-post-according-to-population-khalilabad-news-gkp4364017121","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसंख्या के आधार पर रोजगार सृजन के लिए कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसंख्या के आधार पर रोजगार सृजन के लिए कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनसंख्या के आधार पर रोजगार सृजन के लिए कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
संतकबीरनगर। भारतीय बेरोजगार मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शहर में जुलूस निकाला और कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जनसंख्या के आधार पर रोजगार सृजन की मांग की। कहा जब तक नौकरी नहीं मिलती, बेरोजगारी भत्ता दिया जाए। इस संबंध में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
भारतीय बेरोजगार मोर्चा के जिला संयोजक धनंजय कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण युवा बेरोजगार हैं और अपराध बढ़ रहा है। ऐसे में जनसंख्या के आधार पर रोजगार का सृजन किया जाना जरूरी है। सभी बेरोजगारों को तब तक भत्ता दिया जाए जब तक उन्हें नौकरी नहीं मिलती है। बहुजन मुक्ति पार्टी के मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार मौर्य ने कहा कि बेरोजगारों को अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए और खुद का उद्योग लगाने के लिए पांच लाख से 25 लाख की आर्थिक मदद जरूरी है। उन्होंने सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती की प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो बेरोजगार आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
इस दौरान छविलाल पटेल, सूर्यभान चौरसिया, करम हुसेन, उदयराज विद्यार्थी, भवानी शंकर निषाद, अनिल कुमार, फूलचंद्र प्रसाद, अजय कुमार यादव, हरी प्रसाद गौतम, हरिश्चंद्र भास्कर, रामजीत प्रसाद, ब्रह्मनंद गौतम, प्रवीन भारती आदि मौजूद रहे।