{"_id":"610047de8ebc3e36084d77da","slug":"agitation-against-rampage-to-employee-khalilabad-news-gkp403452387","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत सचिव की पिटाई से नाराज कर्मचारियों ने विकास भवन में ठप कराया कामकाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत सचिव की पिटाई से नाराज कर्मचारियों ने विकास भवन में ठप कराया कामकाज
विज्ञापन

संतकबीरनगर। विकास खंड हैंसर बाजार में तैैनात ग्राम पंचायत सचिव चंदन सिंह की पिटाई का मामला तूल पकड़ने लगा है। मंगलवार को ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी और सफाई कर्मचारी संघ कार्य बहिष्कार करते हुए विकास भवन पहुंच गए। पहले विकास भवन के कार्यालयों में घूम कर कामकाज ठप करा दिया। उसके बाद सभागार में बैठक कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के बैनर तले कर्मचारियों ने घटना पर आक्रोश जताया। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष अनिल सिंह व ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने कहा कि विकास खंड हैंसर बाजार में तैनात ग्राम पंचायत सचिव चंदन सिंह को ब्लॉक प्रमुख कक्ष में बुलाकर मारा-पीटा गया। इसके साथ ही अभिलेख छीनकर फाड़ दिया गया। इस मामले में पुलिस ने घटना का अल्पीकरण करते हुए कमजोर धाराओं में केस दर्ज किया है। इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारियों व ग्राम विकास अधिकारियों ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों को बंद करा दिया। साथ ही बैठक की, जिसमें मांग की गई कि घटना में शामिल व्यक्ति के खिलाफ गैंगस्टर व रासुका की कार्रवाई की जाए। विकास खंड परिसरों में असलहाधारकों का प्रवेश वर्जित किया जाए और सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं।
इस दौरान क्षितिज चौधरी, अजीत शर्मा, अवधेश अग्रहरि, अमरनाथ गुप्ता, शिव मूरत मौर्य, संजय शर्मा, परमहंस गौतम, उदयराज यादव, गणेश कुमार, सुनीता मिश्रा, पुनीता विश्वकर्मा, अल्का पांडेय, रजनी सिंह, निधि मिश्रा, भारतीय शर्मा, प्रमोद कुमार, शिव प्रकाश सिंह, रमेश कुमार, रामसुमिरन, दीप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पूर्व ब्लॉक प्रमुख केे खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
धनघटा। विकास खंड हैंसर बाजार के पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रिंस अगम सिंह के खिलाफ पुलिस ने सोमवार की देर रात ग्राम पंचायत अधिकारी को मारने-पीटने व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज किया। ग्राम पंचायत अधिकारी चंदन सिंह ने पूर्व प्रमुुख पर मारने-पीटने व सरकारी अभिलेख छीन कर फाड़ देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। उधर, ग्राम पंचायत अधिकारी के साथ हुई अभद्रता के विरोध में हैंसर ब्लॉक के कर्मचारी कार्यालय में ताला बंद करके कार्य का बहिष्कार किए। मंगलवार को कोई भी कर्मी ब्लॉक पर नहीं पहुंचा। इससे ब्लॉक पर काम लेकर आए लोग खाली हाथ लौटने को मजबूर हुए।