फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   agitation against chakbandi Lekhpal

चकबंदी लेखपाल के खिलाफ थाने पर प्रदर्शन

Tue, 10 May 2022 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
agitation against chakbandi Lekhpal
चकबंदी लेखपाल के खिलाफ थाने पर प्रदर्शन
विज्ञापन

धनघटा। महुली क्षेत्र के सांखी गांव के लोगों ने मंगलवार को चकबंदी लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि एक जगह चक करने के नाम पर चकबंदी लेखपाल ने कई लोगों से रकम वसूल की और बाद में अपना क्षेत्र ही बदलवा लिया। पैसा मांगने पर जानमाल की धमकी के साथ ही अपशब्दों प्रयोग कर अपमानित कर रहा है।

प्रधान दिलीप राय के नेतृत्व में ग्रामीण मंगलवार को महुली थाने पर पहुंचे। सुभाष और राजाराम ने एसओ को प्रार्थनापत्र दिया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कुछ वर्षों से चकबंदी की प्रक्रिया चल रही है। चकबंदी प्रक्रिया में चकबंदी लेखपाल ने मुलाकात की और पैसे की व्यवस्था कराने की बात कही। सभी लोगों का चक तराशी (एक जगह) हो जाएगा। नहीं तो चक इधर-उधर हो जाएगा। सुभाष और राजाराम का आरोप है कि इसके लिए उन्होंने खुद बीस-बीस हजार रुपये के अलावा अन्य ग्रामीणों ने भी चकबंदी लेखपाल को पैसे दे दिए। लोगों से लाखों रुपये वसूलने के बाद चकबंदी लेखपाल ने अपना क्षेत्र बदलवा लिया। जानकारी होने पर जब हम लोगों ने पैसे वापस मांगे तो लेखपाल ने अपशब्द कहा। ग्रामीणों ने मुकदमा दर्ज करने के लिए थाने पर प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से प्रमोद राय, राजू कुमार, राम अवध यादव, सुभाष गुप्ता, सुभाष चौहान, भोले चौहान, राम उजागीर, वीरेंद्र चौहान, जगधर, इंदल चौहान, शंकर प्रसाद, हुकुम चंद निषाद, इंदल, श्रीती यादव, धर्मावती चौहान, मुनक्का चौहान, फूलमती चौहान, घनश्याम राय, राम राज भारती, फूलचद चौहान, हरिश्चंद्र भारती आदि शामिल रहे। इस संबंध में एसओ केडी सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed