फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   After the case is registered, the sword of arrest is hanging on SP leaders

Sant Kabir Nagar News: केस दर्ज होने के बाद सपा नेताओं पर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

Sun, 22 Dec 2024 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 22 Dec 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
After the case is registered, the sword of arrest is hanging on SP leaders
- कलक्ट्रेट परिसर में गृहमंत्री का पुतला जलाने का मामला, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष समेत नौ पर दर्ज है केस
विज्ञापन

- देर रात गिरफ्तारी शुरू होने की अफवाह के बाद भूमिगत हो गए कई सपा नेता
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कलक्ट्रेट परिसर में शनिवार को गृहमंत्री का पुतला जलाने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने युवजन सभा के जिलाध्यक्ष समेत सपा के नौ नेताओं पर केस दर्ज किया है। उन्हें गिरफ्तारी का डर सता रहा है। शनिवार देर रात गिरफ्तारी शुरू होने की अफवाह के बाद कई सपा नेता भूमिगत हो गए। रविवार को भी तरह-तरह की चर्चा होती रही।

21 दिसंबर को कलक्ट्रेट परिसर में समाजवादी पार्टी का ज्ञापन देने का कार्यक्रम प्रस्तावित था। इस बीच पार्टी कार्यकर्ताओं ने देश के गृह मंत्री का पुतला जला दिया। इसको लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से सपा नेताओं की झड़प भी हुई। इस मामले में ड्यूटी पर मौजूद चौकी प्रभारी बरदहिया ललितकांत ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने नौ नामजद एवं अज्ञात सपा नेताओं के खिलाफ केस दर्ज लिया। रात में पुलिस की कई टीमें नामजद सपा नेताओं के घर पर दबिश दीं। हालांकि, इसको कुछ लोगों ने अफवाह बताया। दबिश की सूचना के बाद जिले के तमाम सपा नेता भूमिगत बताए जा रहे हैं। रविवार को भी पूरे दिन सपा नेताओं के घरों पर छापे की चर्चा होती रही। पुलिस का कहना है कि विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

-
इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ है केस
युवजन सभा के जिलाध्यक्ष राहुल यादव उर्फ बादल निवासी सब्जी मंडी बरदहिया बाजार, युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामा यादव निवासी परसा भारी थाना महुली, जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र निवासी बरदहिया बाजार, समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजीम खान निवासी पठान टोला, मणिशंकर यादव निवासी भैसहिया मगहर, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया यादव निवासी धमरजा, सपा छात्र सभा के प्रदेश महासचिव विजय यादव, यूसुफ कमाल निवासी जामडीह थाना दुधारा, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव रामदरश यादव निवासी गोलाबाजार
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पुतला दहन के मामले में चौकी प्रभारी की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है। -अजीत चौहान, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed