{"_id":"5aa177fb4f1c1ba8758b45b9","slug":"after-marriage-bridegroom-abscond","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाह के बाद दुल्हन फरार, बैरंग लौटी बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाह के बाद दुल्हन फरार, बैरंग लौटी बारात
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Mar 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
barat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैंसर। क्षेत्र के एक गांव से गोरखपुर जिले में बुधवार की शाम गई बारात गुरुवार की सुबह बगैर दुल्हन के बैरंग लौट आई। खाली हाथ लौटे दूल्हे और बारातियों को देख गांव के लोग अवाक रह गए। पूछने पर बारातियों ने बताया कि विवाह होने के बाद दुल्हन घर से भाग गई। इस कारण उसकी विदाई नहीं हो सकी।
धनघटा क्षेत्र के एक गांव से एक युवक की शादी के लिए बारात गोरखपुर जिले के एक गांव में गई थी। दूल्हे के पिता का कहना है कि बारात धूमधाम से गई। द्वार पूजा हुआ, बाराती खाना खाए उसके बाद विवाह की रस्म पूरी की गई।
बाराती व घराती पूरी रात मनोरंजन किए। सुबह बारात को नाश्ता पानी भी कराया गया। जब विदाई की बारी आई तो दुल्हन घर से गायब थी। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। बगैर दुल्हन के बारात लौट आई। इसको लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही है।