फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Advocates protest against Gram Nyayalaya

Sant Kabir Nagar News: ग्राम न्यायालय के विरोध में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया

Sat, 29 Apr 2023 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 29 Apr 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Advocates protest against Gram Nyayalaya
प्रदर्शन करते अधिवक्ता।
संतकबीरनगर। मेंहदावल में स्थापित होने वाले ग्राम न्यायालय के विरोध में तथा अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने और रिकार्ड रूम में उर्दू ट्रेसर की नियुक्ति की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान न्यायिक कार्य में सहयोग नहीं किया।
विज्ञापन

सिविल बार एसोसिएशन और जनपद बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में अधिवक्ता दीवानी न्यायालय परिसर में इकट्ठा हुए और ग्राम न्यायालय के विरोध में प्रदर्शन करते हुए पूरे दिन दीवानी न्यायालय, कलेक्ट्रेट तथा तहसील में न्यायिक कार्य में सहयोग नहीं किया। सिविल बार अध्यक्ष महीप बहादुर पाल और महामंत्री चतुर शुक्ल ने कहा कि जिले में स्थिति दीवानी न्यायालय में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।
विज्ञापन

अधिवक्ता चैंबर का भवन नहीं है। बिजली नहीं है और न ही लाइब्रेरी ही है। इसके साथ ही उर्दू ट्रेसर की तैनाती नहीं है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम न्यायालय स्थापित किया जाना सही नहीं है। इसका विरोध जारी रहेगा। जनपद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नवनीत कुमार पांडेय और महामंत्री दुर्गेश नारायण मिश्र ने कहा कि ग्राम न्यायालय स्थापित किया जाना अधिवक्ता समाज के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए। सभी साथी लंबी लड़ाई के लिए तैयार है। इस दौरान राकेश मिश्र, राजेश मिश्र, अजय कुमार सिंह, प्रदीप कुमार, रफीक अहमद खां, आनंद वीर मिश्र, केसी पांडेय, धीरेंद्र कुमार पांडेय, संतोष कुमार आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed