फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   advocates protest against gram court

Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल में ग्राम न्यायालय का अधिवक्ताओं ने किया विरोध

Wed, 20 Dec 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 20 Dec 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
advocates protest against gram court
सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम न्यायिक को सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम न्यायिक मेंहदावल संजीव कुमार राय को सौपा। जनपद बार और सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री सुनील कुमार पांडेय और चतुरजी शुक्ल के नेतृत्व में पहुंचे अधिवक्ताओं ने मेंहदावल में खुल रहे ग्राम न्यायालय का विरोध किया।
ज्ञापन में कहा गया है कि जनपद सृजन के बाद कई वर्षों बाद 2008 में जनपद न्यायालय स्थापित हुआ। नौ वर्षों के बाद जनपद न्यायालय अपने नए भवन में स्थानांतरित हुआ। जनपद न्यायालय में इंफ्रास्ट्रक्चर पूर्ण रूप से डेवलपमेंट नहीं हो पाया है। इस बीच तहसील मुख्यालय मेंहदावल में ग्राम न्यायालय की स्थापना के लिए प्रभात कुमार दूबे सिविल जज जूनियर डिवीजन एफटीसी द्वितीय को न्यायिक अधिकारी के रूप में नामित किया गया। जबकि मूलभूत सुविधाओं से जनपद न्यायालय स्वयं में ही परिपूर्ण नहीं है। ऐसे में ग्राम न्यायालय तहसील मुख्यालय मेंहदावल भेजा जाना औचित्यहीन है। यह अधिवक्ताओं और वादकारियों के साथ एक छलावा है।
विज्ञापन

कहा है कि ग्राम न्यायालय से वादकारियों को काफी असुविधा होगी। वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए तहसील मुख्यालय मेंहदावल में ग्राम न्यायालय की स्थापना को तत्काल प्रभाव से रोका जाए। इस दौरान देवेंद्र लाल श्रीवास्तव, दिनेश चंद्र राय, चंद्रकला आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




न्यायिक कार्य में सहयोग नहीं करेंगे अधिवक्ता
संतकबीरनगर। सिविल बार एसोसिएशन के महीप बहादुर पाल और जनपद बार एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें मेंहदावल में ग्राम न्यायालय खुलने का विरोध जताया गया। इसके साथ ही 20 दिसंबर से न्यायिक कार्य में सहयोग न करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान महामंत्री सुनील कुमार पांडेय, चतुर जी शुक्ल, नवनीत कुमार पांडेय, कृष्ण मोहन मिश्र, दुर्गेश नारायण सिंह, शकील अहमद, सुधीर कुमार श्रीवास्तव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

0000000000000
पुनीत कुमार मिश्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed