फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   advocate hunger strike finished.

अधिवक्ता का आमरण अनशन खत्म  

Sat, 25 Mar 2017 11:38 PM IST
sant kabir nagar
sant kabir nagar Updated Sat, 25 Mar 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
advocate hunger strike finished.
अनश्‍ान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से खलीलाबाद विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशी रहे और अधिवक्ता विजय कुमार शुक्ल ने शनिवार को एक सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय के समक्ष अनिश्चित कालीन आमरण अनशन शुरु कर दिया। बाद में एसडीएम ने जुस पिलवाकर अनशन खत्म करवा दिया। विजय शुक्ल का आरोप था कि उनके मोहल्ला टयूबवेल कॉलोनी में सुशील मणि त्रिपाठी नाम का एक सिपाही किराए का मकान लेकर रहता है। आरोप था सिपाही ने उनके साथ अभद्रता और गाली गलौज के साथ जान से मारने की धमकी दिया था। जिसकी सूचना उन्होंने लिखित रुप में दस मार्च को ही एसपी को दे दिया था,लेकिन सिपाही के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। आरोप था सिपाही ने उनके परिवार के लोगों को साजिश में करके उनके खिलाफ ही कोतवाली में झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया। इसी बात से क्षुब्ध होकर वह एसडीएम कार्यालय के समक्ष अनिश्चित कालीन आमरण अनशन शुरु किए हैं। एसडीएम उमेशचंद निगम और सीओ उत्तम सिंह व कोतवाल कमला यादव मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं के सहयोग से मध्यस्थता कर अनशन पर बैठे विजय शुक्ला की मांगों को यथाशीघ्र निष्पक्ष तरीके से निपटाए जाने का आश्वासन दिया। उसके बाद एसडीएम ने अधिवक्ता विजय कुमार शुक्ल को जूस पिला कर अनशन समाप्त कराया। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि अधिवक्ता के जरिए सिपाही के खिलाफ दिए गए प्रार्थना पत्र की जांच एसपी ने सीओ उत्तम सिंह को दी है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed