फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   adulterated liquor was being sold

लाइसेंसी अंग्रेजी शराब की दुकान में बिक रही थी अपमिश्रित शराब

Wed, 25 Aug 2021 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
adulterated liquor was being sold
लाइसेंसी अंग्रेजी शराब की दुकान में बिक रही थी अपमिश्रित शराब
विज्ञापन

संतकबीरनगर। आबकारी विभाग की टीम ने मंगलवार को कांटे स्थित लाइसेंसी अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापा मारा। जांच में अपमिश्रित शराब की बिक्री का मामला पकड़ा। काफी मात्रा में अपमिश्रित शराब की बोतल हुए। आबकारी निरीक्षक भवानी प्रताप सिंह की ओर से अधिकृत विक्रेता और दुकान की लाइसेंसी गायत्री सिंह के खिलाफ जालसाजी और आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया गया।
जिला आबकारी अधिकारी राम प्रकाश तिवारी ने बताया कि आबकारी विभाग की टीम ने कांटे स्थित लाइसेंसी अंग्रेजी शराब की दुकान की जांच की। निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकृत विक्रेता श्याम कुमार से लाइसेंस स्टाक रजिस्टर मांगा गया और दुकान में बोतल, अद्वा व पौवे का मिलान किया गया। दुकान के एक कोने में कुछ आपत्तिजनक सामग्रियां दिखाई दीं, जिसमें प्लास्टिक की पन्नी, सोड़ा व कोल्ड ड्रिंक के 750 एमएल धारिता की कुछ बोतलों में भरी हुई थीं। अपमिश्रित शराब छह लीटर, कुछ संदिग्ध जल मिश्रण शराब के साथ खाली शीशी और ढक्कत मिले।
विज्ञापन

इस संबंध में विक्रेता श्याम कुमार से पूछताछ की गई। उसने स्वीकार किया कि लाइसेंसीी गायत्री सिंह निवासी वार्ड नंबर 11 ,42 पट्टी बांसगांव गोरखपुर लाभ के लिए दुकान पर कोल्ड ड्रिंक, सोडा और पानी शराब में मिलाकर बेचता है। शराब में मिलावट के बाद बाकी बचे शराब को खाली ढक्कन व उस पर लगाने के लिए नकली क्यूआर कोड की व्यवस्था वह खुद करता है। टीम ने श्याम कुमार को पुलिस को सौंप दिया। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि विक्रेता श्याम कुमार और लाइसेंसी गायत्री सिंह के खिलाफ जालसाजी और आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed