फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Administration engaged in making Maghar festival grand

Sant Kabir Nagar News: मगहर महोत्सव को भव्य बनाने में जुटा प्रशासन

Wed, 01 Feb 2023 04:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
Administration engaged in making Maghar festival grand
कंपोजिट विद्यालय पटखौली के परिसर में बांधीं भैंस।संवाद - फोटो : KHALILABAD
मगहर महोत्सव को भव्य बनाने में जुटा प्रशासन
विज्ञापन

एसडीएम, सीओ ने निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा
सात से नौ फरवरी तक होगा महोत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। प्रशासन ने मगहर महोत्सव को भव्य बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को एसडीएम सदर व महोत्सव के सचिव अजय कुमार त्रिपाठी व सीओ अंशुमन मिश्र ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। एसडीएम ने व्यवस्था को चाक चौबंद करने के संबंधितों को निर्देश दिए।
संत कबीर की वाणी को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कबीर चौरा परिसर में प्रत्येक वर्ष 12 से 18 जनवरी तक मगहर महोत्सव का आयोजन किया जाता रहा है। अपरिहार्य कारणों से वर्ष 2021 व 2022 में महोत्सव का आयोजन नहीं हो पाया था, जबकि 2023 में निर्धारित तिथि पर आयोजन न होकर सात से नौ फरवरी तक होगा। प्रशासन ने महोत्सव को भव्य तरीके से कराए जाने की तैयारी शुरु कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को महोत्सव समिति के सचिव एवं सदर एसडीएम अजय कुमार त्रिपाठी व सीओ अंशुमन मिश्र ने कबीर चौरा परिसर पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया। एसडीएम ने नगर पंचायत प्रशासन को परिसर की सफाई कराने के निर्देश दिए। मंच की सज्जा, दर्शकों के बैठने, वीआईपी दीर्घा, स्टॉल आदि के लिए संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए। मंच की कमियों को पूरा करने के लिए टेंट के व्यवस्थापक को भी निर्देशित किया। महोत्सव समिति के सदस्य अवधेश सिंह ने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाले महोत्सव में देश के नामचीन कलाकार आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर से आने वाले दुकानदारों को जगह दी जाएगी। इस दौरान चौकी प्रभारी विजय दूबे, महोत्सव सहायक रणजीत गुप्त, मुख्य आरक्षी प्रमोद कुमार राय, नगर पंचायत के लिपिक संजय दूबे, कृष्णा गुप्त, पुरातत्व कर्मी विजय प्रताप त्रिपाठी, भोलू पासवान,मुस्तकीम,सौरभ आदि मौजूद रहे।

...
पहले दिन कवि सम्मेलन व मुशायरे का होगा आयोजन
मगहर महोत्सव के सचिव अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि यह महोत्सव तीन दिवसीय होगा। कार्यक्त्रस्म का उद्घटन सात फरवरी को बस्ती मंडल के मंडलायुक्त करेंगे। उसी रात अखिल भारतीय कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन होगा। मशहूर कवि व शायर भाग लेंगे। दूसरे दिन आठ फरवरी को मुंबई के गायन कलाकार व रात्रि में लोक गीत गायक सुरेश कुशवाहा व मुंबई के ख्याति प्राप्त कलाकार की प्रस्तुति होगी। नौ फरवरी की रात अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक गायिका मैथली ठाकुर की प्रस्तुति होगी। इसके अलावा दिन में क्षेत्रीय कलाकारों, स्कूली बच्चों आदि के मनमोहक कार्यक्त्रस्म रहेंगे। सीओ अंशुमन मिश्र ने बताया कि कार्यक्त्रस्म में सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता इंतजाम होंगे। पुलिस की तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed