फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   adg

मगहर आकर आत्मशांति का हुआ अहसास : एडीजी

Sun, 01 Dec 2019 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
adg
सद्गुरु कबीर की निर्वाण स्‍थली पहुंचे एडीजीपी बीपी जोगदंड। - फोटो : KHALILABAD
सद्गुरु कबीर की निर्वाण स्थली पहुंचे पुलिस मुख्यालय के एडीजी बीपी जोगदंड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर(संतकबीरनगर)। एडीजी पुलिस मुख्यालय बीपी जोगदंड रविवार को सद्गुरु कबीर की निर्वाण स्थली मगहर पहुंचे। कबीर चौरा परिसर स्थित संत कबीर की समाधि व मजार का दर्शन कर मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि सद्गुरु कबीर की कर्म भूमि पर आकर जो आत्मशांति मिली है वैसा उन्हें कहीं और अनुभव नहीं हुआ है। कबीर ने अपनी वाणी से मानव जाति को एक सूत्र में पिरोने का काम किया था।
उन्होंने कहा कि सूफी संत कबीर ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज कबीर के विचार एवं उनकी वाणी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की जरूरत है। जिससे पूरी दुनिया के लोग कबीर के बारे में जान सकें। कबीर के विचारों, साखी, शबद, रमैनी व दोहों पर गहन अध्ययन कर उसे अपने जीवन में उतारने की जरूरत है।
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि कबीर एक ऐसे संत हुए जिन्हें सांप्रदायिक सौहार्द के प्रतीक के रूप में न केवल भारत में ही बल्कि विश्व अन्य देशों में भी जाना जाता है। कबीर चौरा मठ के महंत विचार दास ने एडीजी के सद्गुरु कबीर निर्वाण स्थली पहुंचने पर उन्हें कबीर बीजक पुस्तक भेंट कर स्वागत किया और कबीर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एसपी ब्रजेश सिंह, सीओ सदर आनंद कुमार पांडेय, संत केशवदास, डॉ. हरिशरण शास्त्री, शांति दास, रामसरन दास आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed