फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ad basic inspection

एडी बेसिक ने निष्ठा प्रशिक्षण से संबंधित अभिलेख तलब किए

Mon, 05 Jul 2021 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
ad basic inspection
एडी बेसिक ने निष्ठा प्रशिक्षण से संबंधित अभिलेख तलब किए
विज्ञापन

- बीआरसी नाथनगर का निरीक्षण किया, परिसर में उगे घास देखकर जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। एडी बेसिक गोरखपुर और बस्ती मंडल डॉ. सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने सोमवार को बीआरसी नाथनगर का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थिति पंजिका सहित अन्य अभिलेखों को देखा। इसके साथ ही निष्ठा प्रशिक्षण सहित अन्य कार्यक्रमों से संबंधित अभिलेखों को दो दिन के भीतर अपने कार्यालय पर तलब किया है। एडी बेसिक की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।
एडी बेसिक करीब 11 बजे बीआरसी कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने परिसर में उगी घास देखकर नाराजगी दिखाई। बीईओ धुव्र कुमार जायसवाल ने बताया कि परिसर के सुंदरीकरण के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के पास प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। जल्द ही व्यवस्था ठीक हो जाएगी। उन्होंने कहा कि परिसर की बाउंड्रीवॉल बहुत जरूरी है। इसके लिए प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद वह कार्यालय में पहुंचकर उपस्थिति रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों का निरीक्षण किए। मौके पर सभी कर्मी मौजूद मिले। उन्होंने कार्यालय उपयोग के लिए क्रय किए गए सामान कंप्यूटर, स्कैनर, प्रिंटर, मल्टी मीडिया प्रोजेक्टर, पर्दा सहित अन्य के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

एडी बेसिक ने निष्ठा प्रशिक्षण सहित अन्य कार्यक्रम संबंधित अभिलेख को दो दिन के अंदर गोरखपुर कार्यालय पर तलब किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षक निर्धारित समय तक विद्यालय पर हर हाल में उपस्थित रहे। किसी विषम परिस्थिति पर ही विद्यालय छोड़े। एडी बेसिक ने कोरोना काल समय बच्चों के लिए वितरित किए जाने वाले तीन माह के राशन संबंधित जानकारी से अवगत हुए। इसके बाद वह पूर्व माध्यमिक विद्यालय नाथनगर पहुंचे। उन्होंने शिक्षकों के साथ परिसर में पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संतुलन के लिए पौधरोपण किया जाना आवश्यक है। इस मौके शिक्षक प्रियंक चौधरी, राम करन यादव, वीरेंद्र चौधरी, यशोदानंद त्रिपाठी, चंद्र शेखर, रमेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed