फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ad basic inspect bsa and beo office

एडी बेसिक सुधारेंगे बीएसए और बीईओ कार्यालय की दशा

Fri, 03 Jun 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
ad basic inspect bsa and beo office
एडी बेसिक सुधारेंगे बीएसए और बीईओ कार्यालय की दशा
विज्ञापन

- हर माह कार्यालयों का करेंगे निरीक्षण, योजनाओं की होगी समीक्षा
- बेसिक शिक्षा निदेशक को भेजेंगे रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शासन ने बीएसए और बीईओ के कार्यालय की दशा सुधारने की जिम्मेदारी एडी बेसिक को सौंपी है। एडी बेसिक हर माह बीएसए और बीईओ के कार्यालय का निरीक्षण करेंगे। शासन की योजनाओं की समीक्षा करेंगे और उसकी रिपोर्ट बेसिक शिक्षा निदेशक को भेजेंगे।
प्रदेश के बीएसए कार्यालय, वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक कार्यालय और खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यालयों की लगातार शिकायतें शासन को मिल रही है। कही रिटायर्ड शिक्षकों के पेंशन संबंधी पत्रावली को रोका गया है तो कहीं मृतक आश्रित शिक्षकों की नियुक्ति का मामला लटका है। इसके साथ ही छात्रों से संबंधित योजनाओं में भी लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन

जिसको देखते हुए शासन ने एडी बेसिक की जिम्मेदारी तय कर दी है। हर माह एडी बेसिक इन कार्यालयों का निरीक्षण करेंगे और योजनाओं की समीक्षा करेंगे। जिसमे छात्रों को मिलने वाले डीबीटी योजना लाभ, प्रेरणा पोर्टल पर शिक्षकों की उपस्थिति, सूचना अधिनियम की शिकायतें, शिक्षकों के वेतन, पेंशन, मृतक आश्रित की नियुक्ति समेत अन्य बिंदुओं की जांच करेंगे। मामला अपने स्तर से निस्तरित करेंगे और जो मामला उनके स्तर का नहीं होगा वह बेसिक शिक्षा निदेशक कार्यालय को भेजेंगे। इन कार्यालयों की पूरी जांच रिपोर्ट तैयार कर हर माह बेसिक शिक्षा निदेशक को भेजेंगे। बीएसए दिनेश कुमार ने बताया कि एडी बेसिक के निरीक्षण को देखते हुए तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed