फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Activists hope adamant demands, staged

मांगों पर अड़ी आशा कार्यकर्ता, धरना दिया

Sun, 25 Sep 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sun, 25 Sep 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Activists hope adamant demands, staged
धरना दिया । - फोटो : अमर उजाला
राज्य महिला आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता संघ के आह्वान पर आशा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिले के सभी सीएचसी और पीएचसी पर दो बजे तक धरना दिया। इसके बाद रणनीति के तहत आशा कार्यकर्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद पहुंची और प्रदर्शन करते हुए धरना पर बैठ गई। आशा कार्यकर्ताओं ने एलान किया कि रविवार से शुरू होने वाले पोलियों अभियान का बहिष्कार करते हुए धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने राज्य कर्मचारी घोषित करने तथा 15 हजार रूपये मानदेय दिए जाने की मांग की।       
विज्ञापन

सीएचसी व पीएचसी पर धरना के बाद बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता खलीलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और जिलाध्यक्ष माया सिंह की अध्यक्षता के धरना दिया। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता अपना हक लेकर रहेंगी, इसके लिए चाहे जो भी कुर्बानी देनी पड़े। कहा कि आशा कार्यकर्ता पोलियो अभियान का बहिष्कार करेंगी और उनका धरना-प्रदर्शन चलता रहेगा। जिला संरक्षक बाल गोविंद सिंह ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान की लड़ाई लड़ी जाएगी। कहा कि दस वर्षों से आशा कार्य कर रही है, लेकिन मानदेय के नाम पर कुछ भी नहीं मिला। ऐसे में आशा कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी घोषित करते हुए 15 हजार रुपये मानदेय दिया जाए। जिला महामंत्री एवं खलीलाबाद ब्लाक अध्यक्ष सरोज यादव ने कहा कि हम अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करते हुए हम अपना हक लेकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि दस वर्षों से तमाम दिक्कतों के बावजूद आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के लिए काम कर रही है। इसके बाद भी उन्हें मानदेय तक नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में आशा कार्यकर्ता अब चुप नहीं बैठेंगी। धरना में बिंदु, कन्यावती, गीता गुप्ता, इंद्रजीत कमल, जाहिदा खातून, ऊषा देवी, मनोरमा, पूनम देवी, द्रोपदी, मुन्नी देवी, मीना, सुनीता देवी, गुड्डी देवी, विंद्रावती देवी, सुनीता सिंह, मीरा देवी, सुमित्रा देवी, लीलावती देवी, आरती देवी, कौशिल्या, कैलाशी देवी, अनीता देवी, सात्रिवी देवी, चंद्रभान, विजय बहादुर, शीला राय, पूनम राय, शांति प्रजापति, मीरा देवी, चंद्रकला, संजू प्रभा, विद्या देवी, कुसुमलता, रामकिशुन, लालमुन्नी देवी, विन्दू देवी, अनीता देवी, दुर्गावती देवी, सुषमा देवी, कौशिल्या देवी, निर्मला देवी, राजदेई, रामराजी, गायत्री देवी, शोभा देवी, अंजू शर्मा, मिथलेश, सबाना खतून, चमेली देवी, शशिवाला, सरोज शर्मा, मीरा देवी, विनीता सिंह, मीरा देवी, शोभा देवी,  चित्रकला, देवेंद्र पांडेय ,विमलेश यादव ,सत्य भामा पांडेय .अनीता, इलायची, लालमती ,राधिका देवी, गुड़िया देवी, रंजना देवी, संगीत देवी, निशा, कान्ती देवी, संजना मिश्रा, अजय पांडेय, गायत्री भट्ट, सुमन पांडेय, मीरा चौधरी, डॉक्टर कमला सिंह, ऊषा शर्मा, सीमा चौधरी, अंजू चौधरी, फूलादेवी, कृष्णा गुप्ता आदि उपस्थित रहीं।             
विज्ञापन


आशाओं के धरने में शामिल हुए बसपा कार्यकर्ता
राज्य महिला आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री संघ आह्वान पर आशा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी पर शनिवार को तीसरे दिन बारिश के बाद भी धरना दिया। आशा कार्यकर्ताओं ने राज्य कर्मचारी रूप में घोषित करने तथा 15 हजार रुपये मानदेय दिए जाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने धरने में 25 सितंबर को होने वाले पल्स पोलियो बूथ दिवस का बहिष्कार करने का भी निर्णय लिया। धरना प्रदर्शन स्थल पर बसपा के प्रत्याशी अनिल त्रिपाठी ने आशाओं की मांगो का समर्थन किया। इस अवसर पर गायत्री भट्ट, ऊषा मिश्र, संरक्षक अजय, निर्मला पांडेय, पुष्पलता, सरिता, जया, मंजू दूबे, पुष्पा त्रिपाठी, किरन दूबे, मनभावती, सुधा, मिथिलेश पांडेय समेत कई आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।      
विज्ञापन
विज्ञापन


आशा कार्यकर्ताओं के आंदोलन को दिया समर्थन
उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खलीलाबाद पहुंचकर आशा कार्यकर्ताओं के आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आशा वर्करों की मांगे जायज हैं, ऐसे में कोई भी सफाई कर्मचारी पोलियो अभियान में प्रशासन की मदद नहीं करेगा, बल्कि आशा वर्करों के साथ खड़ा होकर पूरा समर्थन देगा। इसी क्रम में ट्रेड यूनियन कौंसिल के जिलाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता ने कहा कि ट्रेड यूनियन हमेशा से ही आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ है। ऐसे में संगठन आशा कार्यकर्ताओं के साथ चट्टान की तरह खड़ा नजर आएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed