{"_id":"6283dd2792df9c746f71a985","slug":"action1-khalilabad-news-gkp437205972","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने छापा मारकर जेसीबी और मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने छापा मारकर जेसीबी और मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम ने छापा मारकर जेसीबी और मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ा
क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रहा अवैध मिट्टी खनन का कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। एसडीएम डॉक्टर रविंद्र कुमार ने सोमवार देर शाम महुली क्षेत्र के शेरपुर-सुखीपुर सीवान में छापा मारा। इस दौरान अवैध तरीके से मिट्टी खनन में शामिल जेसीबी, डंफर व ओवर लोड मिट्टी लदे ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा। बाद में पुलिस बुलाकर उसे सुपुर्द कर दिया।
फसल कटने के बाद खाली खेतों से अवैध तरीके से मिट्टी खनन का कार्य तेजी से चल रहा है। अंधेरा होते ही सीवान में धड़ल्ले के साथ मिट्टी खनन हो रहा है। अवैध मिट्टी खनन के धंधे से जुड़े लोगों ने इसे कमाई का जरिया बना लिया है। अब इसके प्रति तहसील प्रशासन सख्त हो गया है। एसडीएम डॉक्टर रविंद्र ने बताया कि अवैध मिट्टी खनन किए जाने की सूचना पर सोमवार देर शाम महुली क्षेत्र के शेरपुर-सुखीपुर सीवान में छापा गया। मौके पर मिट्टी खनन कार्य होता दिखा। मौके पर मिले जेसीबी, डंफर व एक अदद ओवरलोड मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। जबकि कुछ चालक ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर भागने मे सफल रहे। एसडीएम की सख्ती की सूचना पर अवैध मिट्टी खनन के धंधे से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। एसओ केडी सिंह ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर नही मिली है। जैसी ही तहरीर मिलेगी, केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।