{"_id":"63dff797b1ed00004066d63b","slug":"action-will-be-taken-on-uploading-wrong-photo-khalilabad-news-c-7-1-44132-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गलत फोटो अपलोड करने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गलत फोटो अपलोड करने पर होगी कार्रवाई
Mon, 06 Feb 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 06 Feb 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
महानिदेशक स्कूल शिक्षा अभियान ने जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बेसिक शिक्षा विभाग में संकुल स्तरीय बैठकों में एक ही फोटो कई बार अपलोड करने पर शासन ने नाराजगी जताीर् है। संतकबीरनगर जिले से डीसीएफ पर अपलोड किए गए एक ही फोटो अलग-अलग बैठकों के दिखाए गए हैं। महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने नाराजगी जाहिर करते हुए आगे से अवांछित फोटो आने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों की हर सप्ताह शिक्षक संकुल की बैठक अलग-अलग विद्यालयों में होती है। बैठक के बाद उसकी फोटो डीसीएफ डाटा कैप्चर फार्मेट पर अपलोड की जाती है, जो सीधे प्रेरणा पोर्टल पर चली जाती है।
जिले में ऐसे फोटो अपलोड किए गए हैं, जो एक ही बैठक की फोटो अलग-अलग बैठकों में दिखाई गई है। इसमें चाय पीते हुए भी फोटो शामिल है। इस पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा अभियान ने नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि आगे से ऐसे फोटो को अपलोड करने पर कार्रवाई की जाएगी। बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बैठक से संबंधित फोटो ही अपलोड करें। अगर किसी अन्य बैठक की फोटो अपलोड करते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।