फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   action notice

Sant Kabir Nagar News: एडीओ पंचायत सांथा को निलंबन की कार्रवाई के लिए नोटिस जारी

Fri, 23 Jun 2023 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
action notice
संतकबीरनगर। सीडीओ ने विकास खंड सांथा के एडीओ पंचायत को कार्य में लापरवाही और उत्तर दायित्य का ठीक ढंग से निर्वहन नहीं किए जाने का दोषी माना है। इसके लिए एडीओ पंचायत के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई किए जाने के लिए नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

सीडीओ संत कुमार ने बताया कि विकास खंड सांथा क्षेत्र की 21 ग्राम पंचायतों में जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम से पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय की जांच कराई गई। जांच में कहीं पंचायत भवन अधूरे पाए गए तो कहीं क्रियाशील नहीं मिले। शासन की अति महत्वपूर्ण योजना में शामिल होने के बावजूद अधूरे पंचायत भवनों का कार्य पूर्ण न कराकर यहां अन्य कार्यों पर धन खर्च किया गया।
विज्ञापन

पुनया में तो बिना पिलर के ही पंचायत भवन की दीवार खड़ी कर दी गई। यही हाल सामुदायिक शौचालय का पाया गया है। क्रियाशील नहीं होने के बावजूद भी उसकी देखरेख में रकम खर्च की जा रही है। एडीओ पंचायत अभिलेख भी प्रस्तुत नहीं कर पाए। अनुश्रवण में और उत्तर दायित्व के निर्वहन के प्रति एडीओ पंचायत लापरवाह पाए गए। इसके लिए इनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई किए जाने के लिए नोटिस जारी की गई है। यदि संतोषजनक जवाब नहीं देंगे तो इनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई किए जाने के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed