फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Action for breach of peace on 600, Goonda Act imposed on 12

Sant Kabir Nagar News: 600 पर शांतिभंग की कार्रवाई, 12 पर गुंडा एक्ट लगा

Fri, 28 Apr 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 28 Apr 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Action for breach of peace on 600, Goonda Act imposed on 12
मेंहदावल। निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने खुराफाती तत्वों पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। अब तक मेंहदावल थाने की पुलिस ने करीब 1600 लोगों के विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई की। 12 लोगों के विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

मेंहदावल नगर पंचायत में वर्तमान चुनाव में कुल 20 वार्ड में सदस्य का चुनाव हो रहा है। वहीं, अध्यक्ष पद का भी चुनाव हो रहा है। निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने 20 वार्डों में कुल लगभग 1600 लोगों के विरुद्ध शांतिभंग की धारा में पाबंद किया है। वर्तमान समय में मेहदावल पुलिस शांतिभंग की धारा में पाबंद लोगों को नोटिस का तामिला भी करा रही है।
विज्ञापन

12 लोगों के विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्रवाई चल रही है, जिसमें पांच के विरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्रवाई पुलिस ने पूरी कर ली है। सीओ अमरीश भदौरिया ने बताया कि निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन कटिबद्ध है। चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए ही उम्मीदवार चुनाव प्रचार करें। जो भी शांति भंग करेगा तथा चुनाव में खुराफात करता पाया जाएगा, उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed