फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   acmo santkabirnagar

‘एक कदम सुरक्षित मातृत्व की ओर’ अभियान से गर्भवती को करें लाभान्वित : एसीएमओ

Sun, 22 May 2022 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
acmo santkabirnagar
‘एक कदम सुरक्षित मातृत्व की ओर’ अभियान से गर्भवती को करें लाभान्वित : एसीएमओ
विज्ञापन

- सुरक्षित मातृत्व क्लीनिक में 24 मई को कराएं जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अधिक से अधिक गर्भवती को एक कदम सुरक्षित मातृत्व की ओर अभियान से लाभान्वित किया जाएगा। इसके साथ ही 24 मई को गर्भवती को प्रथम संदर्भन इकाई (एफआरयू) पर सुरक्षित मातृत्व क्लीनिक में जांच भी कराई जाएगी। अभियान के तहत अभी तक 1884 गर्भवती की जांच जनपद में कराई जा चुकी है। 25 से 31 मई तक अभियान का माप अप राउण्ड चलाया जाएगा। फ्रंटलाइन वर्कर्स को जनपद की सभी गर्भवती को इस अभियान का लाभ दिलाने के लिए निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही ई-कवच पोर्टल पर उनकी रिपोर्टिंग भी करनी होगी।

अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि एक से 31 मई तक चलने वाले ‘एक कदम सुरक्षित मातृत्व की ओर अभियान’ के तहत जनपद की समस्त चिकित्सा इकाइयों की ओपीडी, मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान व वीएचएसएनडी दिवस के माध्यम से जन जागरुकता फैलाते हुए इस अभयान को चलाया जा रहा है। 25 मई से चलने वाले माप अप राउंड के दौरान छूटी हुई गर्भवती को सुरक्षित मातृत्व की सुविधाओं से जोड़ा जाना है। माप अप राउंड से पूर्व ही अभियान के तहत किए गए समस्त कार्यों को ई कवच पोर्टल पर अंकित कर लिया जाए। इसलिए सभी बीपीएम व बीसीपीएम 24 मई तक सभी उपलब्धियों को पोर्टल पर अंकित करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed