{"_id":"61a2780bd7ac383c0f3a72a5","slug":"accused-arrested-khalilabad-news-gkp4178706116","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला बदर घोषित बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला बदर घोषित बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
जिला बदर घोषित बदमाश गिरफ्तार
संतकबीरनगर। छिपकर घर रहने की सूचना पर क्षेत्र के जिला बदर घोषित बदमाश को शुक्रवार की रात सेमरियावां चौराहे के पास दुधारा पुलिस ने गिरफ्तार किया। बाद में उसे जेल भेज दिया गया।
एसओ सर्वेश राय ने बताया कि क्षेत्र के साफियाबाद गांव निवासी इसरार शातिर गोतस्कर है। इसके खिलाफ 22 मुकदमे दर्ज हैं। पूर्व में गुंडा अधिनियम के तहत डीएम कोर्ट को रिपोर्ट भेजी गई थी। 29 सितंबर को एडीएम कोर्ट ने इसे गुंडा घोषित करते हुए छह माह के लिए जिला बदर किया था। बावजूद इसके, इसरार घर पर रात्रि निवास कर रहा था। सूचना के आधार पर शुक्रवार को रात साढ़े सात बजे के करीब सेमरियावां से उसे गिरफ्तार किया गया। शनिवार को उसे जेल भेज दिया गया। इसे पकड़ने वाली पुलिस टीम में एसआई अमित चतुर्वेदी, हेडकांस्टेबल मोती लाल यादव और कांस्टेबल अनूप यादव शामिल रहे।