{"_id":"646cf1e2d8f89de6630cae01","slug":"accidental-death-khalilabad-news-c-7-1-178691-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: छत से गिरकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: छत से गिरकर महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिहरपुर। नगर पंचायत हरिहरपुर के वार्ड-आठ रंगपाल नगर की रहने वाली महिला की ननिहाल में छत से गिरने से मौत हो गई। उसका शव घर आया तो चीख पुकार मच गई। मंगलवार दोपहर बाद कठिनइया नदी के राजघाट पर उसका अंतिम संस्कार हुआ।
हरिहरपुर के वार्ड नंबर-आठ रंगपाल नगर निवासी पुष्पलता पांडेय (56) पत्नी नरेंद्र कुमार पांडेय महराजगंज जिले में अपने ननिहाल में आयोजित शादी कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। मंगलवार की रात वह छत पर सो रही थी। इस बीच आंधी पानी आने के चलते वह छत से नीचे उतरने लगी। उसी दौरान नींद में होने की वजह से छत की सीढ़ी का अंदाजा न होने से वह दूसरी ओर से नीचे उतरने लगी। छत के किनारे रेलिंग न होने से वह सीधे नीचे आ गिरी, जिससे सिर में गंभीर चोट लग गई। महिला के पति नरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि आनन-फानन में रिश्तेदार उसे नजदीकी अस्पताल लेकर गए, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मंगलवर की सुबह शव घर पहुंचा तो चीख पुकार मच गई। उसका अंतिम संस्कार कठिनइया नदी के राजघाट पर किया गया। पूर्व चेयरमैन बृजेश पाल ने महिला की मौत पर दुख जताते हुए मौके पर पहुंचकर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।